Exponent Energy ने लॉन्च किया EV फाइनेंस प्लेटफॉर्म ‘Exponent One’

Exponent Energy ने लॉन्च किया EV फाइनेंस प्लेटफॉर्म ‘Exponent One’

Exponent Energy ने लॉन्च किया EV फाइनेंस प्लेटफॉर्म ‘Exponent One’
एक्सपोनेंट एनर्जी ने कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों के वित्तपोषण के लिए ‘एक्सपोनेंट  वन’ प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह पहल फाइनेंसिंग, बीमा और एसेट मैनेजमेंट सेवाओं के जरिए भारत में EV अपनाने की गति बढ़ाने का लक्ष्य रखती है।

ईवी  एनर्जी स्टार्टअप एक्सपोनेंट एनर्जी (Exponent Energy)  ने  कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों के वित्तपोषण के लिए नया फिनटेक और एसेट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म एक्सपोनेंट  वन (Exponent One) लॉन्च किया है। कंपनी का उद्देश्य भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक सीमित फाइनेंसिंग को दूर करना है। इस नई इकाई ने मोबिलिटी-केंद्रित वेंचर कैपिटल फर्म एडवांटेज फाउंड्री (AdvantEdge Foundry) से 2 मिलियन डॉलर की प्री-सीड फंडिंग जुटाई है।

एक्सपोनेंट  वन (Exponent One) का नेतृत्व मोबिलिटी और फाइनेंसिंग क्षेत्र के अनुभवी Sandeep Divakaran करेंगे, जो पहले Ola और ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Greaves Electric Mobility) की इकाई ईवफिन (evfin) में सीएक्सओ (CXO) भूमिकाएं निभा चुके हैं। एक्सपोनेंट एनर्जी इस सहायक कंपनी में बहुमत हिस्सेदारी बनाए रखेगा और दिवाकरन सह-संस्थापक एवं सीईओ  के रूप में जुड़ेंगे।

वर्ष 2020 में अरुण विनायक द्वारा स्थापित एक्सपोनेंट एनर्जी ने कमर्शियल ईवी  के लिए बैटरी पैक, चार्जिंग स्टेशन और तेज़ चार्जिंग कनेक्टर सहित पूर्ण ऊर्जा इकोसिस्टम विकसित किया है, जो लगभग 15 मिनट में पूर्ण चार्ज देने में सक्षम है। कंपनी ने मुख्य रूप से तीन-पहिया सेगमेंट में हजारों वाहनों को तैनात किया है और कई पायलट शहरों में चार्जिंग नेटवर्क स्थापित किया है।

एक्सपोनेंट  वन कमर्शियल ईवी चालकों और फ्लीट ऑपरेटरों के लिए फाइनेंसिंग, बीमा, बचत उत्पाद और एसेट लाइफसाइकिल मैनेजमेंट सेवाएं प्रदान करेगा। कंपनी का मानना है कि डेटा-आधारित “एनर्जी इंटेलिजेंस” से लोन प्रदर्शन बेहतर होगा और अधिक चालकों को वित्तपोषण उपलब्ध हो सकेगा, जिससे भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की गति तेज होगी।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities