Finvolve ने स्टार्टअप्स में ₹250 करोड़ का निवेश किया, FY27 में 50+ डील्स का लक्ष्य तय

Finvolve ने स्टार्टअप्स में ₹250 करोड़ का निवेश किया, FY27 में 50+ डील्स का लक्ष्य तय

Finvolve ने स्टार्टअप्स में ₹250 करोड़ का निवेश किया, FY27 में 50+ डील्स का लक्ष्य तय
Finvolve (FV) और India Accelerator (IA) ने FY 2025-26 में मजबूत निवेश प्रदर्शन दर्ज करते हुए 26 स्टार्टअप्स में ₹250 करोड़ से अधिक का निवेश किया है।


कंपनी के अनुसार, यह पिछले दो वर्षों में किए गए कुल निवेश के बराबर है, जो भारत के तेजी से बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम में बढ़ती गतिविधियों को दर्शाता है। वहीं कंपनी ने बताया कि प्रति स्टार्टअप औसत निवेश लगभग 1 मिलियन डॉलर (करीब ₹8 करोड़) रहा। यह निवेश प्री-सीड, सीड और ग्रोथ स्टेज स्टार्टअप्स में किया गया, जिससे साफ है कि Finvolve और India Accelerator शुरुआती स्तर से लेकर बड़े विस्तार तक स्टार्टअप्स को सपोर्ट करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

डिफेंसटेक और डीपटेक सेक्टर पर बड़ा फोकस

FY26 के दौरान Finvolve और India Accelerator ने खासतौर पर Defencetech और Deeptech सेक्टर पर फोकस किया। कंपनी का मानना है कि इन सेक्टर्स में भविष्य में बड़े स्तर पर ग्रोथ और रणनीतिक अवसर मौजूद हैं। इनके पोर्टफोलियो में Zulu Defence, Nitro Commerce, IG Defence, Indrajaal, Satlabs, Dozee, Pernia’s Pop Up, Recur Club, Lawyered, Ammunic और Constems AI जैसे स्टार्टअप्स शामिल हैं।

कंपनी अब FY 2026-27 के लिए और भी आक्रामक विस्तार की योजना बना रही है। Finvolve ने अगले वित्त वर्ष में 50 से अधिक स्टार्टअप्स में ₹450 करोड़ से ज्यादा निवेश करने का लक्ष्य तय किया है। निवेश रणनीति में डिफेंस और एयरोस्पेस के साथ-साथ AI, सेमीकंडक्टर्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, एनर्जी और कंज्यूमर बिजनेस जैसे सेक्टर्स को प्राथमिकता दी जाएगी।

30 शहरों तक विस्तार की तैयारी

India Accelerator फिलहाल भारत के 18 शहरों और 3 अंतरराष्ट्रीय बाजारों में काम कर रही है। कंपनी का लक्ष्य इस साल के अंत तक अपनी मौजूदगी 30 शहरों तक बढ़ाने का है। इसके अलावा, सऊदी अरब में पहला इंटरनेशनल कोहोर्ट लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका में भी विस्तार की योजनाएं बनाई जा रही हैं।

India Accelerator के फाउंडर और सीईओ तथा Finvolve के, को-फाउंडर आशीष भाटिया ने कहा कि FY 2025-26 कंपनी के लिए बड़े विस्तार का साल रहा। उन्होंने बताया कि कंपनी ने 26 स्टार्टअप्स में ₹250 करोड़ निवेश किए, सेक्टर-विशेष विशेषज्ञता को मजबूत किया और अपनी ग्लोबल मौजूदगी बढ़ाई।

उन्होंने आगे कहा कि FY 2026-27 में कंपनी अपने मल्टी-स्टेज इन्वेस्टमेंट मॉडल को और मजबूत करेगी और भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसे स्टार्टअप्स को सपोर्ट करेगी, जिनमें मजबूत ऑपरेशनल क्षमता और ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता हो।

बढ़ते निवेश और विस्तार योजनाओं के साथ Finvolve और India Accelerator भारत के तेजी से विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम में अपनी मजबूत पकड़ बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities