HCLTech ने AI-आधारित टेलीकॉम क्षमताओं को किया मजबूत

HCLTech ने AI-आधारित टेलीकॉम क्षमताओं को किया मजबूत

HCLTech ने AI-आधारित टेलीकॉम क्षमताओं को किया मजबूत
इस डील के तहत 39 देशों के करीब 1,500 इंजीनियर और टेलीकॉम विशेषज्ञ एचसीएलटेक से जुड़ेंगे, जिससे कंपनी की AI-आधारित टेलीकॉम और नेटवर्क क्षमताएं मजबूत होंगी।

एचसीएलटेक (HCLTech) ने ह्यूलेट पैकार्ड एंटरप्राइज (HPE) के Telco Solutions बिजनेस का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इस अधिग्रहण के साथ कंपनी ने टेलीकॉम सॉफ्टवेयर, इंजीनियरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित नेटवर्क समाधान क्षमताओं का विस्तार किया है। यह सौदा HCLTech द्वारा वर्ष 2024 में HPE के Communications Technology Group (CTG) की संपत्तियों के अधिग्रहण के बाद अगला रणनीतिक कदम है।

इस अधिग्रहण से HCLTech को इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP), प्रोडक्ट इंजीनियरिंग, रिसर्च एवं डेवलपमेंट (R&D) विशेषज्ञता और वैश्विक कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर्स (CSPs) के साथ स्थापित ग्राहक संबंध प्राप्त होंगे।

डील के तहत 39 देशों के लगभग 1,500 इंजीनियरिंग और टेलीकॉम पेशेवर HCLTech में शामिल होंगे। कंपनी इन क्षमताओं को पिछले वर्ष अधिग्रहित CTG की परिसंपत्तियों, जैसे बिजनेस सपोर्ट सिस्टम (BSS), नेटवर्क एप्लिकेशन, सर्विस क्लाउडिफिकेशन और डेटा इंटेलिजेंस के साथ एकीकृत करेगी, जिससे उसके टेलीकॉम समाधान और अधिक मजबूत होंगे।

एचसीएलटेक (HCLTech)  के चीफ ग्रोथ ऑफिसर और ग्लोबल हेड–टेलीकॉम, मीडिया, पब्लिशिंग एंड एंटरटेनमेंट एंड टेक्नोलॉजी (TMT) अनिल गंजू ने कहा, "यह अधिग्रहण कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर्स को पारंपरिक टेलीकॉम कंपनियों से टेक्नोलॉजी कंपनियों में बदलने की दिशा में उनकी यात्रा को गति देगा। HPE की अनुभवी टीम और उनकी स्थापित IP हमारे प्रोडक्ट-आधारित मॉडल को मजबूत करेगी तथा उच्च मूल्य वाले IP-आधारित समाधान और नॉन-लीनियर ग्रोथ को तेज करेगी।"

कंपनी के अनुसार, संयुक्त पोर्टफोलियो कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर्स को नेटवर्क ट्रांसफॉर्मेशन, नेटवर्क-एज-ए-सर्विस (NaaS), AI-संचालित ऑटोनॉमस नेटवर्किंग और क्लाउड-नेटिव टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में बेहतर समाधान उपलब्ध कराएगा।

HPE के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर–नेटवर्किंग रामी रहीम ने कहा, "HCLTech के पास कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए एक मजबूत विज़न है। यह अधिग्रहण नवाचार को तेज करेगा और ग्राहकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करेगा। HPE और HCLTech दोनों अपनी-अपनी रणनीतियों और नवाचार के माध्यम से इस महत्वपूर्ण क्षेत्र को आगे बढ़ाते रहेंगे।"

कंपनी का कहना है कि इस अधिग्रहण से उसके टेलीकॉम पोर्टफोलियो में नए सॉफ्टवेयर उत्पाद, इंजीनियरिंग विशेषज्ञता और वैश्विक ग्राहक जुड़ेंगे। यह विस्तार ऐसे समय में हुआ है, जब दुनिया भर के टेलीकॉम ऑपरेटर AI-आधारित नेटवर्क प्रबंधन और क्लाउड-आधारित टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से निवेश कर रहे हैं।

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities