Honda ZR-V e:HEV भारत में 47.99 लाख रुपये में लॉन्च

Honda ZR-V e:HEV भारत में 47.99 लाख रुपये में लॉन्च

Honda ZR-V e:HEV भारत में 47.99 लाख रुपये में लॉन्च
होंडा कार्स इंडिया ने 47.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर नई Honda ZR-V e:HEV की लॉन्चिंग के साथ इसकी डिलीवरी शुरू कर दी है। यह स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV 22.8 किमी/लीटर माइलेज, ADAS सुरक्षा फीचर्स और प्रीमियम तकनीक से लैस है।

होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India)  ने भारत में अपनी नई फ्लैगशिप SUV Honda ZR-V e की कीमत की घोषणा करते हुए इसकी डिलीवरी शुरू कर दी है। जापान से Completely Built Unit (CBU) के रूप में आयात की गई इस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 47.99 लाख रुपये (दिल्ली) रखी गई है।

कंपनी के अनुसार, वर्ष 2022 में वैश्विक लॉन्च के बाद से Honda ZR-V e की दुनिया भर में 8 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। यह SUV 2.0-लीटर e स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस है, जिसमें 2.0-लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन एटकिंसन-साइकिल इंजन, डुअल-मोटर हाइब्रिड सिस्टम और e-CVT ट्रांसमिशन दिया गया है। यह सिस्टम 184 PS की पावर, 315 Nm का टॉर्क और 22.80 किमी/लीटर का माइलेज प्रदान करता है। SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 7.9 सेकंड में पकड़ सकती है।

होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग एंड सेल्स) कुणाल बहल ने कहा कि ZR-V e भारत में कंपनी की नई फ्लैगशिप SUV है, जो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक, प्रीमियम डिजाइन, आराम और सुरक्षा का बेहतरीन संयोजन पेश करती है। उन्होंने बताया कि भारतीय बाजार के लिए पहले दो बैच की प्री-बुकिंग पूरी हो चुकी है, जो ग्राहकों की मजबूत रुचि को दर्शाती है।

नई ZR-V e में फुल-LED लाइटिंग, 18-इंच अलॉय व्हील, लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ ऑल-ब्लैक इंटीरियर और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है। इसमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, 10.2-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12-स्पीकर Bose प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

एसयूवी (SUV) में 60:40 स्प्लिट-फोल्ड रियर सीटें, 1,313 लीटर तक का बूट स्पेस, पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, हैंड्स-फ्री पावर टेलगेट, पैडल शिफ्टर्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

सुरक्षा के लिए इसमें Honda SENSING ADAS तकनीक दी गई है, जिसमें Collision Mitigation Braking System, Adaptive Cruise Control, Lane Keeping Assist System और Road Departure Mitigation System शामिल हैं। इसके अलावा SUV में 8 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, Vehicle Stability Assist, Hill Descent Control, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर तथा ACE बॉडी स्ट्रक्चर जैसी सुरक्षा सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

Honda ZR-V e को Twilight Mist Black Pearl, Meteoroid Gray Metallic, Platinum White Pearl और Crystal Black Pearl सहित चार रंगों में पेश किया गया है। कंपनी इस SUV के साथ 3 वर्ष की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, 3 वर्ष की रोडसाइड असिस्टेंस, 8 वर्ष/1.6 लाख किमी की लिथियम-आयन बैटरी वारंटी और 10 वर्ष तक की Anytime Warranty का विकल्प भी दे रही है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities