Kazam ने शुरू किया ‘EV-Ready Ghar’ कैंपेन

Kazam ने शुरू किया ‘EV-Ready Ghar’ कैंपेन

Kazam ने शुरू किया ‘EV-Ready Ghar’ कैंपेन
काज़म और एईईई की रिपोर्ट में सामने आया कि भारत के लगभग 50% घर सुरक्षित EV चार्जिंग के लिए तैयार नहीं हैं। जागरूकता बढ़ाने के लिए कंपनी ने ‘EV-Ready Ghar’ अभियान शुरू किया है।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाया जा रहा है और वर्तमान में लगभग 80% ईवी चार्जिंग घरों पर ही होती है। ऐसे में सुरक्षित और विश्वसनीय होम चार्जिंग की आवश्यकता पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इसी दिशा में ईवी चार्जिंग और एनर्जी मैनेजमेंट कंपनी काज़म (Kazam) ने Alliance for an Energy Efficient Economy (AEEE) के साथ मिलकर किए गए एक अध्ययन के आधार पर ‘EV-Ready Ghar’ नामक जागरूकता अभियान शुरू किया है।

80,000 से ज्यादा आवासीय ईवी चार्जर इंस्टॉलेशन के विश्लेषण पर आधारित इस अध्ययन में पाया गया कि भारत के लगभग आधे घर सुरक्षित ईवी चार्जिंग के लिए आवश्यक विद्युत व्यवस्था से लैस नहीं हैं। कई घरों में सुरक्षित चार्जिंग के लिए इलेक्ट्रिकल अपग्रेड या सुधार की जरूरत है।

इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए काज़म (Kazam) ने ‘EV-Ready Ghar’ कैंपेन शुरू किया है, जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को यह समझाना है कि सुरक्षित ईवी चार्जिंग के लिए घर को किस तरह तैयार किया जाए। कंपनी का कहना है कि यह कैंपेन रिसर्च के निष्कर्षों को आम लोगों तक सरल और व्यावहारिक तरीके से पहुंचाने का प्रयास है।

EV Home Readiness Quiz की शुरुआत

कैंपेन के तहत Kazam ने EV Home Readiness Quiz भी लॉन्च किया है। यह एक डिजिटल टूल है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता यह जान सकते हैं कि उनका घर सुरक्षित ईवी चार्जिंग के लिए तैयार है या नहीं। यदि किसी घर में सुधार की आवश्यकता होती है, तो उपभोक्ता काज़म रेंजर्स (Kazam Rangers) नामक प्रशिक्षित तकनीशियनों से प्रोफेशनल होम चार्जिंग असेसमेंट भी बुक कर सकते हैं।

जागरूकता के लिए अनोखा कैंपेन

कंपनी ने इस कैंपेन को आम लोगों से जोड़ने के लिए वास्तविक ईवी उपयोगकर्ताओं को शामिल करते हुए एक म्यूजिक वीडियो भी तैयार किया है। इस कैंपेन का ध्यान केवल इलेक्ट्रिक वाहन नहीं, बल्कि सुरक्षित होम चार्जिंग है। इसके माध्यम से लोगों को सलाह दी जा रही है कि लंबे समय तक रातभर चार्जिंग के लिए सामान्य घरेलू सॉकेट का उपयोग न करें।

काज़म (Kazam) ने भारतीय संस्कृति के लोकप्रिय प्रतीक 'नींबू-मिर्च' को भी नए रूप में पेश किया है। कंपनी ने इसे EV-Ready Home का प्रतीक बनाकर यह संदेश दिया है कि जिस तरह लोग अपने घर और संपत्ति की सुरक्षा का ध्यान रखते हैं, उसी तरह घर की इलेक्ट्रिकल व्यवस्था को भी ईवी चार्जिंग के लिए सुरक्षित बनाना जरूरी है।

काज़म (Kazam) की एवीपी (मार्केटिंग) वाणी विवेक ने कहा कि होम चार्जिंग ही ईवी ओनरशिप का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन इसके बारे में जागरूकता अभी भी सीमित है। उन्होंने कहा कि ‘EV-Ready Ghar’ कैंपेन के माध्यम से कंपनी उपभोक्ताओं को सुरक्षित होम चार्जिंग के बारे में सरल जानकारी और उपयोगी उपकरण उपलब्ध कराना चाहती है।

कंपनी का मानना है कि यदि भारत को भविष्य में करोड़ों इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तैयार होना है, तो सबसे पहले देश के घरों को EV-Ready बनाना होगा। यह कैंपेन उपभोक्ताओं को अपने घर की चार्जिंग क्षमता का आकलन करने और सुरक्षित चार्जिंग के लिए सही निर्णय लेने में मदद करेगा।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities