टोयोटा की हाइब्रिड बिक्री 3 लाख पार

टोयोटा की हाइब्रिड बिक्री 3 लाख पार

टोयोटा की हाइब्रिड बिक्री 3 लाख पार
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारत में अपनी हाइब्रिड वाहन बिक्री 3 लाख यूनिट के पार पहुंचने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि बेहतर माइलेज, कम उत्सर्जन और आसान ओनरशिप के चलते देश में हाइब्रिड वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने घोषणा की है कि भारत में उसकी कुल हाइब्रिड वाहन बिक्री 3 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गई है। कंपनी ने कहा कि देश में सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (SHEVs) की बढ़ती मांग इस उपलब्धि का प्रमुख कारण है। बेहतर माइलेज, कम उत्सर्जन और आसान ओनरशिप जैसे फायदे ग्राहकों को हाइब्रिड तकनीक की ओर आकर्षित कर रहे हैं।

भारत में टोयोटा वर्तमान में अर्बन क्रूजर हाइराइडर, इनोवा हाईक्रॉस, कैमरी हाइब्रिड और वेलफायर जैसे हाइब्रिड मॉडल बेच रही है। कंपनी के अनुसार, इसकी हाइब्रिड तकनीक पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का संयोजन है, जिससे वाहन शहरी परिस्थितियों में काफी समय तक इलेक्ट्रिक मोड पर चल सकता है। बैटरी को रीजनरेटिव ब्रेकिंग और इंजन पावर के जरिए चार्ज किया जाता है, इसलिए बाहरी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता नहीं पड़ती।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स, सर्विस और यूज्ड कार बिजनेस) सबारी मनोहर ने कहा कि हाइब्रिड तकनीक भारत में कंपनी की व्यापक इलेक्ट्रिफिकेशन रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई है। कंपनी अपने हाइब्रिड वाहन कार्यक्रम के तहत बैटरी पर 8 वर्ष की वारंटी भी प्रदान कर रही है।

वैश्विक स्तर पर टोयोटा ने बताया कि उसने हाइब्रिड, प्लग-इन हाइब्रिड, बैटरी इलेक्ट्रिक और फ्यूल-सेल इलेक्ट्रिक वाहनों सहित विभिन्न इलेक्ट्रिफाइड तकनीकों में 3.8 करोड़ से अधिक वाहनों की बिक्री की है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities