यह नया स्टोर वर्ल्ड स्ट्रीट (World St.), वर्ल्डमार्क एयरोसिटी, नई दिल्ली में खोला गया है। इसके साथ ही World St. ने खुद को एक प्रीमियम फूड, लाइफस्टाइल और सोशल डेस्टिनेशन के रूप में और मजबूत किया है। Magnolia Bakery अपने क्लासिक अमेरिकन डेजर्ट्स और खास फ्लेवर्स के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय है।
अब दिल्ली के लोग भी यहां के मशहूर Banana Pudding, Tres Leches, Cupcakes, Cheesecakes, Brownies और कई लेयर्ड डेजर्ट्स का स्वाद ले सकेंगे। सोशल मीडिया पर भी यह ब्रांड काफी लोकप्रिय माना जाता है।
World St. को “The Social Spine of Worldmark” के रूप में विकसित किया गया है। यह एक वॉक-फ्रेंडली और हाई-एनर्जी फूड एंड लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन है, जहां लोगों को खाने-पीने, घूमने और सोशल एक्सपीरियंस का खास माहौल मिलता है। Magnolia Bakery की शुरुआत साल 1996 में न्यूयॉर्क में हुई थी। अपनी क्लासिक बेकरी आइटम्स और खास प्रेजेंटेशन के कारण यह ब्रांड दुनियाभर में एक अलग पहचान बना चुका है।
Bharti Real Estate के एमडी और सीईओ एस. के. सयाल ने कहा कि World St. को एक ऐसे सोशल और कल्चरल हब के रूप में तैयार किया गया है, जहां दुनियाभर के लोकप्रिय ब्रांड्स और एक्सपीरियंस एक साथ मिल सकें। उन्होंने कहा कि Magnolia Bakery के जुड़ने से यह जगह दिल्ली में फूड और सोशल एक्सपीरियंस के लिए और भी आकर्षक बन जाएगी।
वहीं Spago Foods की, को-फाउंडर जोनू रेड्डी ने कहा कि दिल्ली हमेशा से उनके ब्रांड के लिए महत्वपूर्ण बाजार रहा है। उन्होंने बताया कि World St. at Worldmark, Aerocity में नया आउटलेट खोलने से Magnolia Bakery ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच सकेगी, जबकि ब्रांड की गुणवत्ता और पहचान भी बरकरार रहेगी।
करीब आधा किलोमीटर में फैला World St. लगभग 2.60 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में विकसित किया गया है। यह जगह 4, 5 और 6 Worldmark को आपस में जोड़ती है और यहां ग्लोबल क्यूज़ीन, ओपन-एयर डाइनिंग, ग्रीन कोर्टयार्ड, आर्ट इंस्टॉलेशन और मॉडर्न स्ट्रीट डिजाइन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।
यह डेस्टिनेशन कैफे, पेटिसरी, फाइन डाइनिंग और बार्स का अनोखा मिश्रण पेश करता है। World St. को भारत के सबसे लोकप्रिय और “Instagrammable” डाइनिंग स्पॉट्स में शामिल करने की दिशा में विकसित किया जा रहा है।