Mercedes-Benz GLC Electric भारत में 4 नवंबर 2026 को होगी लॉन्च

Mercedes-Benz GLC Electric भारत में 4 नवंबर 2026 को होगी लॉन्च

Mercedes-Benz GLC Electric भारत में 4 नवंबर 2026 को होगी लॉन्च
मर्सिडीज़-बेंज़ जीएलसी इलेक्ट्रिक को भारत में 4 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा और इसकी असेंबली पुणे के चाकन प्लांट में होगी।

मर्सिडीज बेंज भारत में अपनी नई GLC Electric SUV को 4 नवंबर 2026 को लॉन्च करेगी। कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV को पुणे स्थित अपने चाकन प्लांट में लोकली असेंबल करेगी। इसकी बुकिंग अक्टूबर में शुरू होगी। भारत में GLC Electric को 400 4Matic वेरिएंट में पेश किया जाएगा।

जीएलसी इलेक्ट्रिक 400 4 मैटिक (GLC Electric 400 4Matic) में 94kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 715km की दावा की गई WLTP रेंज देता है। इसमें डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप है, जो मिलकर 490hp की पावर और 800Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के अनुसार, यह करीब 2.5 टन वजन वाली SUV को 0 से 100kmph की रफ्तार तक 4.3 सेकंड में पहुंचा सकती है।

इलेक्ट्रिक SUV में 330kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। मर्सिडीज बेंज के अनुसार, फास्ट चार्जर की मदद से सिर्फ 10 मिनट में करीब 300km की अतिरिक्त रेंज जोड़ी जा सकती है। इससे लंबी दूरी की यात्रा के दौरान चार्जिंग समय को कम करने में मदद मिलेगी।

डिजाइन की बात करें तो जीएलसी इलेक्ट्रिक (GLC Electric) में बड़े राउंडेड फ्रंट ग्रिल के साथ इल्यूमिनेटेड एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसमें स्टार-शेप्ड LED DRLs और प्रोजेक्टर LED हेडलाइट्स मिलती हैं। साइड में फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, स्लिम व्हील-आर्च क्लैडिंग और 21 इंच तक के अलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे स्टार-शेप्ड LED टेल-लैंप्स को ग्लॉस-ब्लैक ट्रिम से जोड़ा गया है।

केबिन में सबसे खास फीचर 39.1-इंच MBUX Hyperscreen है। Mercedes-Benz के अनुसार, यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंट्रल इंफोटेनमेंट स्क्रीन और पैसेंजर डिस्प्ले एक ही यूनिट में दिए गए हैं। यह कंपनी के चौथी पीढ़ी के MBUX सिस्टम पर चलता है और इसमें AI असिस्टेंट भी शामिल है। हालांकि, बड़े डिजिटल डिस्प्ले के बावजूद स्टीयरिंग और सेंटर कंसोल पर फिजिकल कंट्रोल्स दिए गए हैं।

भारत में मर्सिडीज़-बेंज़ जीएलसी इलेक्ट्रिक (Mercedes-Benz GLC Electric) की अनुमानित कीमत 80 लाख से 90 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में होगा। BMW iX3 Long Wheelbase के 2027 में भारत आने की योजना के बीच जीएलसी इलेक्ट्रिक इस सेगमेंट में अपनी जगह बनाएगी।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities