ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी थंडरप्लस ने हैदराबाद के Prasads IMAX Mall में 120kW का फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू किया है। इस स्टेशन के शुरू होने से शहर के प्रमुख कंज्यूमर डेस्टिनेशन में हाई-कैपेसिटी ईवी चार्जिंग सुविधा उपलब्ध हो गई है।
यह स्टेशन मॉल परिसर के अंदर स्थित है, जिससे ईवी यूजर्स अपने वाहन को चार्ज करने के दौरान शॉपिंग, डाइनिंग और मनोरंजन जैसी गतिविधियां कर सकते हैं। इसके अलावा,
तेलंगाना सचिवालय, हुसैन सागर झील, एनटीआर गार्डन, नेकलेस रोड, लुंबिनी पार्क और Tank Bund (टैंक बंड) जैसे प्रमुख स्थान भी इसके आसपास मौजूद हैं।
थंडरप्लस के अनुसार, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अब स्टैंडअलोन चार्जिंग स्टेशनों के साथ-साथ मॉल्स और अन्य डेस्टिनेशन पर भी तेजी से विस्तार कर रहा है। ऐसी लोकेशन पर यूजर्स अपने पहले से तय समय का इस्तेमाल वाहन चार्ज करने के लिए कर सकते हैं, जिससे अलग से चार्जिंग स्टेशन जाने की जरूरत कम होती है।
प्रसाड्स IMAX मॉल (Prasads IMAX Mall) में यह स्टेशन कुंदुर्थी पवित्रा के फ्रेंचाइजी निवेश के जरिए स्थापित किया गया है। थंडरप्लस (ThunderPlus) ने उन्हें अपने नेटवर्क की सबसे कम उम्र की महिला निवेशक बताया है। कंपनी के डायरेक्टर राज कुमार मेदिमी के अनुसार, ईवी चार्जिंग सेक्टर में उद्यमियों और महिला निवेशकों की भागीदारी बढ़ रही है।
थंडरप्लस ने कहा कि प्रसाड्स आईमैक्स (Prasads IMAX) का यह 120kW चार्जिंग स्टेशन मॉल में आने वाले लोगों के साथ-साथ सेंट्रल हैदराबाद से गुजरने वाले ईवी यूजर्स की चार्जिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए स्थापित किया गया है।