Shockwave इलेक्ट्रिक बाइक Q1 2027 में होगी लॉन्च

Shockwave इलेक्ट्रिक बाइक Q1 2027 में होगी लॉन्च

Shockwave इलेक्ट्रिक बाइक Q1 2027 में होगी लॉन्च
अल्ट्रावायलेट की शॉक वेव इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल नई 100V आर्किटेक्चर के साथ Q1 2027 में लॉन्च होगी।  कंपनी ने बाइक के प्रोडक्शन की तैयारी शुरू कर दी है और इसे सिंगल-सीटर व डुअल-सीटर विकल्पों में पेश किया जाएगा।

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल निर्माता अल्ट्रावायलेट (Ultraviolette) ने पुष्टि की है कि उसकी आगामी शॉक वेव इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कंपनी की नई 100V आर्किटेक्चर तकनीक पर आधारित होगी। कंपनी इसे 2027 की पहली तिमाही (Q1 2027) में लॉन्च करेगी। नई आर्किटेक्चर से बाइक में बेहतर पावर डिलीवरी, बेहतर थर्मल एफिशिएंसी और तेज चार्जिंग मिलने की उम्मीद है।

शॉक वेव (Shockwave) को FUNDURO के नाम से भी जाना जाता है। इसे हल्की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के तौर पर विकसित किया गया है, जिसमें राइडिंग डायनेमिक्स पर खास ध्यान दिया गया है। बाइक के डिजाइन कॉन्सेप्ट में क्लासिक टू-स्ट्रोक मोटरसाइकिलों से प्रेरणा ली गई है।

अल्ट्रावायलेट (Ultraviolette)  ने अपनी मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में Shockwave के लिए प्रोडक्शन लाइन स्थापित करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को सिंगल-सीटर और डुअल-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में पेश किया जाएगा।

कंपनी के को-फाउंडर और   नारायण सुब्रमण्यम के अनुसार, Shockwave और Tesseract पर पिछले एक साल से समानांतर रूप से काम किया जा रहा है। Shockwave की प्रोडक्शन लाइन पर भी काम शुरू हो चुका है।

शॉक वेव में 100V आर्किटेक्चर का इस्तेमाल अल्ट्रावायलेट के टेसेरैक्ट में इस तकनीक को अपनाने की घोषणा के बाद किया गया है। कंपनी के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलों में समान आर्किटेक्चर होने के बावजूद इन्हें अलग-अलग राइडिंग अनुभव को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

कंपनी ने अभी शॉक वेव के फाइनल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। इसके फीचर्स, बैटरी, रेंज और अन्य तकनीकी जानकारी के साथ लॉन्च से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी Q1 2027 में लॉन्च के करीब साझा की जाएगी।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities