Navi Limited ने Prosus से 100 मिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की है। यह कंपनी की पहली संस्थागत पूंजी जुटाने की प्रक्रिया है। यह निवेश Navi के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन सचिन बंसल और Naspers तथा Prosus Group के बीच एक दशक से अधिक समय से चले आ रहे संबंधों को और मजबूत करता है।
Navi Group के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन सचिन बंसल ने कहा, “Prosus दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित निवेशकों में से एक है और लंबे समय में नई श्रेणी की टेक्नोलॉजी कंपनियों को समर्थन देने का उसका शानदार रिकॉर्ड रहा है। Naspers और Prosus Group के साथ मेरा जुड़ाव एक दशक से अधिक पुराना है, इसलिए यह साझेदारी मेरे लिए खास मायने रखती है।”
Prosus India Investments और M&A के प्रमुख आशुतोष शर्मा ने कहा, “हम Navi के साथ साझेदारी को लेकर उत्साहित हैं। Navi में वे सभी खूबियां हैं, जिन्हें हम निवेश के समय देखते हैं बड़ी संख्या में भरोसेमंद यूजर्स, कई बिजनेस से जुड़ा एक मजबूत प्लेटफॉर्म, समस्याओं को हल करने के लिए टेक्नोलॉजी पर फोकस और ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने की लगातार कोशिश। हमारा मानना है कि चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल के बावजूद कंपनी की टीम ने पिछले 12 महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है। इससे Navi आने वाले समय में इस क्षेत्र में मौजूद बड़े अवसरों का फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।”
FY26 के दौरान Navi UPI भारत का चौथा सबसे बड़ा UPI ऐप बना रहा। वहीं, Navi Finserv का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 13,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया। ग्रुप ने FY26 की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड स्तर पर मुनाफा भी दर्ज किया।
यह निवेश जरूरी नियामकीय मंजूरियां मिलने के अधीन है।