नवी लिमिटेड (Navi Limited) ने प्रोसूस (Prosus) से 100 मिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की है। यह Navi का पहला संस्थागत पूंजी निवेश है और कंपनी के टेक्नोलॉजी-आधारित वित्तीय सेवा कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह निवेश आवश्यक नियामकीय मंजूरियों के अधीन है।
कंपनी के अनुसार, प्रोसूस ( Prosus) का यह निवेश भारत में प्रमुख टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म्स को लंबे समय तक समर्थन देने की उसकी रणनीति के अनुरूप है। निवेश Navi के कारोबार, उसके क्रियान्वयन की क्षमता और भारत में एक प्रमुख टेक्नोलॉजी-ड्रिवन फाइनेंशियल सर्विसेज संस्थान बनाने के दीर्घकालिक लक्ष्य में प्रोसूस के भरोसे को भी दर्शाता है।
यह निवेश सचिन बंसल (Sachin Bansal) और Naspers तथा Prosus Group के बीच एक दशक से अधिक समय से चले आ रहे संबंधों को भी आगे बढ़ाता है। नवी ग्रुप के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन सचिन बंसल ने कहा कि प्रोसूस (Prosus) का निवेश Navi द्वारा तैयार किए जा रहे संस्थान के लिए मजबूत समर्थन है। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रोसूस (Prosus) के वैश्विक अनुभव, दीर्घकालिक सोच और टेक्नोलॉजी कारोबार को बड़े स्तर पर विकसित करने की विशेषज्ञता का लाभ उठाने की उम्मीद करती है।
प्रोसुस इंडिया इन्वेस्टमेंट्स और एमएंडए (Prosus India Investments and M&A) के हेड आशुतोष शर्मा ने कहा कि Navi में कई ऐसे गुण हैं जिन्हें प्रोसुस (Prosus) निवेश के दौरान महत्व देता है। इनमें बड़ा और भरोसेमंद यूजर बेस, कई बिजनेस लाइनों वाला प्लेटफॉर्म मॉडल, टेक्नोलॉजी-फर्स्ट अप्रोच और बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस पर फोकस शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कठिन मैक्रोइकोनॉमिक परिस्थितियों के बावजूद Navi की टीम ने पिछले 12 महीनों में मजबूत प्रदर्शन किया है।
नवी (Navi) ने FY26 में अपने विभिन्न कारोबारों में मजबूत ऑपरेशनल परफॉरमेंस दर्ज किया। नवी यूपी (Navi UPI) देश के तेजी से बढ़ते पेमेंट प्लेटफॉर्म्स में शामिल रहा और भारत का चौथा सबसे बड़ा यूपीआई (UPI) ऐप बना रहा। वहीं, नवी फिनसर्व (Navi Finserv) का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) बढ़कर 130 अरब से ज्यादा हो गया।
कंपनी ने बताया कि बेहतर यूनिट इकोनॉमिक्स और बढ़ते ऑपरेटिंग लीवरेज के सपोर्ट से
नवी ग्रुप (Navi Group) ने Q4 FY26 में कंसोलिडेटेड प्रॉफिटेबिलिटी हासिल की। कंपनी के अनुसार, यह उपलब्धि उसके टेक्नोलॉजी-आधारित और दीर्घकालिक वित्तीय सेवा मॉडल की मजबूती को दर्शाती है।