NIPS ने कोलकाता कैंपस में न्यूजीलैंड इंडस्ट्री डेलिगेशन की मेजबानी की, छात्रों के लिए बढ़े विदेश प्लेसमेंट के अवसर

NIPS ने कोलकाता कैंपस में न्यूजीलैंड इंडस्ट्री डेलिगेशन की मेजबानी की, छात्रों के लिए बढ़े विदेश प्लेसमेंट के अवसर

NIPS ने कोलकाता कैंपस में न्यूजीलैंड इंडस्ट्री डेलिगेशन की मेजबानी की, छात्रों के लिए बढ़े विदेश प्लेसमेंट के अवसर
NIPS Institute of Hotel and Hospitality Management, कोलकाता के एक प्रमुख होटल मैनेजमेंट संस्थान ने न्यूजीलैंड के हॉस्पिटैलिटी एम्प्लॉयर्स के एक उच्च-स्तरीय डेलिगेशन की मेजबानी की।


इस प्रतिनिधिमंडल में लंदन में स्थित Vira International टीम और उनके ऑकलैंड पार्टनर्स भी शामिल थे। यह पहल भारतीय हॉस्पिटैलिटी छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय करियर अवसरों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस विजिट के दौरान छात्रों को सीधे विदेशी इंडस्ट्री प्रतिनिधियों से बातचीत करने और न्यूज़ीलैंड के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में इंटर्नशिप व रोजगार अवसरों को समझने का मौका मिला। कार्यक्रम में मीट-एंड-ग्रीट, स्किल असेसमेंट, इंटरव्यू और करियर ओरिएंटेशन जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं।

छात्रों का स्किल टेस्ट और इंडस्ट्री आधारित मूल्यांकन

इस दौरान कुलिनरी आर्ट्स, फूड एंड बेवरेज सर्विस, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस और हाउसकीपिंग जैसे क्षेत्रों के छात्रों का मूल्यांकन किया गया। छात्रों की तकनीकी क्षमता, कम्युनिकेशन स्किल, प्रोफेशनलिज्म, ग्रूमिंग और ऑपरेशनल नॉलेज के आधार पर उनकी परख की गई।

कुलिनरी छात्रों (Culinary students) ने क्रिएटिविटी, प्रेजेंटेशन, टीमवर्क और डिटेलिंग का प्रदर्शन किया, जबकि अन्य छात्रों ने गेस्ट इंटरैक्शन, आत्मविश्वास और सर्विस एक्सीलेंस जैसी क्षमताओं को दिखाया। इन सभी गतिविधियों की निगरानी विशेषज्ञों और एग्जीक्यूटिव शेफ मार्क के मार्गदर्शन में की गई।

हॉस्पिटैलिटी शिक्षा बन रही है ग्लोबल करियर का माध्यम

पिछले तीन दशकों में हॉस्पिटैलिटी शिक्षा का दायरा तेजी से बढ़ा है और यह अब केवल होटल इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रह गई है। आज प्रशिक्षित हॉस्पिटैलिटी ग्रेजुएट्स को एविएशन, क्रूज लाइन्स, टूरिज्म, लग्जरी रिटेल, ग्लोबल कस्टमर सर्विस और इंटरनेशनल इवेंट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में भी बड़े अवसर मिल रहे हैं।

NIPS जैसे संस्थान हॉस्पिटैलिटी शिक्षा को केवल अकादमिक कोर्स नहीं, बल्कि ग्लोबल करियर, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम बनाने पर जोर दे रहे हैं।

छात्रों को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार कर रहा है NIPS

NIPS हॉस्पिटैलिटी ग्रुप के फाउंडर-डायरेक्टर डॉ. विवेक पाठक ने कहा कि हॉस्पिटैलिटी शिक्षा अब एक वैश्विक करियर इकोसिस्टम बन चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले 30 वर्षों में यह क्षेत्र होटल आधारित करियर से आगे बढ़कर कई अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों तक फैल चुका है, उन्होंने आगे कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्रों को न केवल अकादमिक रूप से, बल्कि प्रोफेशनल और पर्सनल रूप से भी तैयार करना है ताकि वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सफल हो सकें।

यह अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप प्रोग्राम न्यूज़ीलैंड में Student और Trainee Work Visa के तहत छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपोजर प्रदान करता है। इसमें कुलिनरी आर्ट्स, फूड एंड बेवरेज सर्विस, फ्रंट ऑफिस और हाउसकीपिंग जैसे क्षेत्रों में अवसर शामिल हैं। चयनित छात्रों को 40 से 50 घंटे प्रति सप्ताह काम करने पर NZD 23.15 प्रति घंटे का वेतन भी मिलेगा। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन वीजा सिस्टम के माध्यम से संचालित होगी।

छात्रों के प्रदर्शन से प्रभावित हुआ डेलिगेशन

विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों के आत्मविश्वास, अनुशासन, कम्युनिकेशन स्किल और प्रोफेशनल अप्रोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय हॉस्पिटैलिटी टैलेंट की वैश्विक मांग लगातार बढ़ रही है और प्रशिक्षित युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय अवसरों की संभावनाएं मजबूत हो रही हैं। अत: तीन दशकों से अधिक अनुभव के साथ NIPS हॉस्पिटैलिटी ग्रुप कोलकाता, भुवनेश्वर, रांची और शिलांग में सक्रिय रूप से कार्यरत है। संस्थान का फोकस इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा, रोजगार क्षमता, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और छात्रों को वैश्विक हॉस्पिटैलिटी करियर के लिए तैयार करने पर है।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities