कंपनी Portkey को अपने Prisma AIRS प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेट करने की योजना बना रही है। इसके बाद Portkey एक सेंट्रलाइज्ड एआई गेटवे के रूप में काम करेगा, जो एंटरप्राइज सिस्टम्स में एआई आधारित इंटरैक्शंस की निगरानी, रूटिंग और सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
यह अधिग्रहण ऐसे समय में हो रहा है, जब कंपनियां तेजी से autonomous AI agents को अपनाने लगी हैं। ये एआई एजेंट्स आंतरिक और बाहरी वर्कफ्लो में बड़े स्तर पर काम करते हैं, जिससे सुरक्षा और डेटा गवर्नेंस से जुड़ी नई चुनौतियां सामने आ रही हैं।
Portkey बड़े स्तर पर एआई एजेंट्स को मैनेज करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराता है। इसका प्लेटफॉर्म कम समय में बड़े डेटा ट्रैफिक को प्रोसेस करने में सक्षम है। यह एआई ट्रैफिक की रनटाइम जांच करता है, गवर्नेंस पॉलिसीज लागू करता है और identity-based controls के जरिए एआई एजेंट्स के व्यवहार को नियंत्रित करता है।
इसके अलावा Portkey semantic routing, failover systems, telemetry और audit logs जैसी सुविधाएं भी देता है, जिससे सिस्टम की विश्वसनीयता और निगरानी क्षमता बेहतर होती है। वहीं कंपनी का कहना है कि यह इंटीग्रेशन एंटरप्राइजेज को अलग-अलग एआई टूल्स को एक ही कंट्रोल लेयर में लाने में मदद करेगा। इससे निगरानी बेहतर होगी और caching व usage limits जैसी सुविधाओं के जरिए ऑपरेशनल लागत कम करने में भी मदद मिलेगी।
यह प्लेटफॉर्म एक unified interface के जरिए कई बड़े language models और tools तक पहुंच की सुविधा भी देता है। बेंगलुरु में स्थापित Portkey ऐसे सॉफ्टवेयर विकसित करती है, जो डेवलपर्स और कंपनियों को एआई एप्लिकेशन और autonomous agents को डिजाइन, डिप्लॉय और मैनेज करने में मदद करते हैं।
यह अधिग्रहण Portkey द्वारा हाल ही में जुटाई गई 15 मिलियन डॉलर की सीरीज़ ए फंडिंग के बाद हो रहा है। इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व Elevation Capital और Lightspeed ने किया था। इससे पहले अगस्त 2023 में कंपनी ने Lightspeed के नेतृत्व में 3 मिलियन डॉलर की seed funding भी जुटाई थी।
Palo Alto Networks ने कहा कि डील पूरी होने के बाद भी Portkey के मौजूदा ग्राहकों को सेवाएं मिलती रहेंगी। कंपनी को उम्मीद है कि यह अधिग्रहण वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही तक पूरा हो जाएगा।