Peeko ने सीरीज A फंडिंग में जुटाए 67.4 करोड़ रुपये

Peeko ने सीरीज A फंडिंग में जुटाए 67.4 करोड़ रुपये

Peeko ने सीरीज A फंडिंग में जुटाए 67.4 करोड़ रुपये
Peeko ने Chiratae Ventures की अगुवाई में सीरीज A फंडिंग राउंड में 67.4 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी इस फंड का इस्तेमाल अपने बेबीकेयर प्लेटफॉर्म का विस्तार करने और नए शहरों में प्रवेश करने के लिए करेगी।


बेबीकेयर प्लेटफॉर्म Peeko ने Chiratae Ventures की अगुवाई में सीरीज A फंडिंग राउंड में 67.4 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस राउंड में मौजूदा निवेशक Stellaris Venture Partners और कुछ एंजल निवेशकों ने भी हिस्सा लिया।

कंपनी नई पूंजी का इस्तेमाल बेंगलुरु में अपने कारोबार का विस्तार करने और नए शहरों में प्रवेश करने के लिए करेगी। इसके अलावा, कंपनी टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने और अपनी टीम का विस्तार करने में भी निवेश करेगी।

IIT के पूर्व छात्रों चेतन शर्मा, विवेक खेतान और अभिजीत गैरोला द्वारा स्थापित Peeko एक बेबीकेयर प्लेटफॉर्म है। यह प्लेटफॉर्म बेबी कपड़े और एक्सेसरीज, खिलौने और लर्निंग प्रोडक्ट्स, बेबी गियर और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले उत्पाद उपलब्ध कराता है। प्लेटफॉर्म पर 25,000 से 30,000 तक SKUs हैं और इसके सर्विस एरिया में 60 मिनट के अंदर डिलीवरी की सुविधा मिलती है।

Peeko फिलहाल बेंगलुरु के 50-55 प्रतिशत हिस्से को कवर करता है। कंपनी की योजना 2026 के अंत तक छह डार्क स्टोर संचालित करने की है, जिससे पूरे शहर को कवर किया जा सके।

Peeko के, को-फाउंडर चेतन शर्मा ने बताया कि लॉन्च के 11 महीनों में प्लेटफॉर्म ने एक लाख से अधिक पैरेंट्स को अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी नई फंडिंग का इस्तेमाल बेंगलुरु में अपनी पहुंच बढ़ाने और अन्य शहरों में विस्तार करने के लिए करेगी।

Peeko ने इससे पहले 2025 में Stellaris Venture Partners की अगुवाई में Seed Funding राउंड में 3.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए थे।
  

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities