Renault Duster Strong Hybrid 17 अक्टूबर को होगी लॉन्च

Renault Duster Strong Hybrid 17 अक्टूबर को होगी लॉन्च

Renault Duster Strong Hybrid 17 अक्टूबर को होगी लॉन्च
रेनॉल्ट 17 अक्टूबर को भारत में डस्टर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन लॉन्च करेगी, जिसमें 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर्स मिलेंगी।

रेनॉल्ट इंडिया (Renault India) अपनी नई डस्टर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन 17 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करने जा रही है। हाइब्रिड पावरट्रेन के शामिल होने के बाद Duster में अब तीन पावरट्रेन विकल्प हो जाएंगे। इनमें मौजूदा 1.0-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ नया हाइब्रिड सिस्टम शामिल होगा।

कंपनी इस पावरट्रेन को E-Tech Hybrid System नाम देती है। R रेनॉल्ट के मुताबिक, इस तकनीक में कंपनी के Formula 1 कार्यक्रम से मिली तकनीक और अनुभव का भी इस्तेमाल किया गया है। Duster का यह हाइब्रिड सिस्टम एक 1,789cc नैचुरली एस्पिरेटेड चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ आता है।

इसमें पहला इलेक्ट्रिक मोटर 20hp का है, जो मुख्य रूप से जनरेटर के रूप में काम करता है, जबकि दूसरा इलेक्ट्रिक मोटर 49hp की पावर के साथ पहियों को चलाता है। दोनों मोटर्स और पेट्रोल इंजन के साथ सिस्टम की संयुक्त आउटपुट 160hp और 172Nm है। पावरट्रेन को 1.4kWh बैटरी पैक और मल्टी-मोड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।

रेनॉल्ट का E-Tech हाइब्रिड सिस्टम टोयोटा हाइराइडर, मारुति ग्रैंड विटारा और मारुति विक्टोरिस में उपयोद होने वाले स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम से अलग तरीके से काम करता है। Toyota का सिस्टम e-CVT और पावर-स्प्लिट डिवाइस का इस्तेमाल करता है, जबकि रेनॉल्ट के हाइब्रिड ट्रांसमिशन में फिक्स्ड गियर रेशियो दिए गए हैं, जिनके बीच सिस्टम जरूरत के अनुसार शिफ्ट कर सकता है।

इस तकनीक में वाहन इलेक्ट्रिक ड्राइव, पेट्रोल इंजन ड्राइव और दोनों के संयुक्त संचालन के बीच स्विच कर सकता है। Renault Duster Hybrid में 1.4kWh बैटरी दी गई है, जो Toyota के हाइब्रिड सिस्टम में इस्तेमाल होने वाली 0.60kWh बैटरी से बड़ी है।

अन्य स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वाहनों की तरह Duster का E-Tech सिस्टम भी कम स्पीड पर इलेक्ट्रिक पावर का उपयोग कर सकता है। साथ ही, ब्रेकिंग के दौरान ऊर्जा को रिकवर करने के लिए रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है और जरूरत नहीं होने पर पेट्रोल इंजन बंद हो सकता है।

रेनॉल्ट का कहना है कि शहर में करीब 80% ड्राइविंग ईवी मोड में पूरी की जा सकती है। हालांकि, वास्तविक फ्यूल एफिशिएंसी ट्रैफिक, ड्राइविंग स्पीड, तापमान और सड़क की स्थिति जैसे कई कारकों पर निर्भर करेगी।

डस्टर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन इस सेगमेंट में उन ग्राहकों के लिए एक विकल्प होगा जो डीजल इंजन के बजाय हाइब्रिड पावरट्रेन चाहते हैं। नई-generation Duster में डीजल इंजन विकल्प उपलब्ध नहीं है।

भारत में डस्टर हाइब्रिड (Duster Hybrid) का मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर और मारुति विक्टोरिस (Maruti Victoris) जैसे मिड-साइज SUVs से होगा, जिनमें स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प मिलता है। E-Tech Hybrid के जुड़ने के बाद रेनॉल्ट डस्टर भारतीय बाजार में तीन अलग-अलग पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities