आरपीजी (RPG) ग्रुप के ऑटो-टेक कॉमर्स प्लेटफॉर्म TyresNmore (TnM) ने बेंगलुरु के कसवनहल्ली में अपना पहला फिजिकल एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया है। इसके साथ ही कंपनी ने ऑनलाइन सेवाओं के बाद अब ऑफलाइन रिटेल में कदम रखा है, ताकि ग्राहकों को और बेहतर सुविधा, पारदर्शिता और भरोसे का अनुभव मिल सके।
यह एक्सपीरियंस सेंटर उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो तेज़, भरोसेमंद और पर्सनलाइज्ड सर्विस चाहते हैं। यहां ग्राहक अपने वाहन के लिए टायर, बैटरी, अलॉय व्हील और अन्य एक्सेसरीज़ की फिटमेंट आसानी से करवा सकते हैं। स्टोर में CEAT, Apollo, Goodyear, JK Tyres जैसे प्रमुख टायर ब्रांड्स, Amaron और Exide जैसी बैटरी कंपनियां, और Neo जैसे प्रीमियम अलॉय व्हील ब्रांड उपलब्ध हैं।
इसके अलावा, सेंटर में व्हील अलाइनमेंट, रोड फोर्स बैलेंसिंग और नाइट्रोजन टायर इन्फ्लेशन जैसी एडवांस ऑटोमोटिव सर्विसेज भी दी जा रही हैं, जिन्हें आधुनिक मशीनों और प्रशिक्षित टेक्नीशियनों द्वारा किया जाता है। इससे ड्राइविंग कंफर्ट, सुरक्षा और वाहन की लाइफ बेहतर होती है।
इस मौके पर टायर्सएनमोर (TyresNmore) के सीईओ राकेश ताटीकोंडा ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य भारत में ऑटोमोटिव आफ्टर-केयर को आसान, तकनीक आधारित और भरोसेमंद बनाना है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए घर पर फिटमेंट सेवाओं में सफलता के बाद, ऑफलाइन एक्सपीरियंस सेंटर खोलना स्वाभाविक कदम है। बेंगलुरु कंपनी के लिए एक अहम बाजार है और यह सेंटर ‘कस्टमर-फर्स्ट’ सोच को ज़मीन पर उतारने में मदद करेगा।
टायर्सएनमोर (TyresNmore) का यह नया एक्सपीरियंस सेंटर कंपनी की ओम्नी-चैनल रणनीति को मजबूत करता है, जिससे ग्राहकों को एक ही जगह पर बेहतरीन उत्पाद, विशेषज्ञ सलाह और प्रोफेशनल सर्विस का भरोसेमंद अनुभव मिल सके।