स्पिनी और JSW MG ने मिलाया हाथ

स्पिनी और JSW MG ने मिलाया हाथ

स्पिनी और JSW MG ने मिलाया हाथ
स्पिन्नी और JSW MG मोटर इंडिया ने प्री-ओन्ड इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए साझेदारी की है, जिससे ग्राहकों को प्रमाणित बैटरी हेल्थ, पारदर्शी मूल्यांकन और भरोसेमंद खरीद-बिक्री का अनुभव मिलेगा।

यूज्ड कार प्लेटफॉर्म स्पिनी (Spinny) ने JSW MG मोटर इंडिया के साथ साझेदारी की है, जिसका उद्देश्य भारत में प्री-ओन्ड (सेकेंड-हैंड) इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक संगठित और भरोसेमंद बाजार तैयार करना है। इस साझेदारी के तहत बैटरी की वास्तविक स्थिति, वाहन के अवशिष्ट मूल्य (Residual Value) और तकनीकी जांच से जुड़ी ग्राहकों की चिंताओं को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

समझौते के तहत स्पिन्नी अपने नेटवर्क में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए विशेष मूल्यांकन प्रक्रिया लागू करेगा, जिसमें JSW MG मोटर इंडिया की तकनीकी विशेषज्ञता का सहयोग मिलेगा। इसके अंतर्गत बैटरी हेल्थ की मानकीकृत जांच और प्रमाणन (Certification) किया जाएगा, जिससे खरीदारों और विक्रेताओं दोनों को वाहन के मूल्यांकन में अधिक पारदर्शिता मिलेगी। इस सुविधा की शुरुआत बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, कोच्चि, मुंबई, पुणे, जयपुर, अहमदाबाद, कोलकाता, लखनऊ, चंडीगढ़ और कोयंबटूर जैसे प्रमुख शहरों से की जाएगी।

इस साझेदारी के तहत ग्राहक स्पिन्नी के डिजिटल प्लेटफॉर्म और कार हब के माध्यम से MG Comet EV, MG Windsor EV और MG ZS EV जैसे प्रमाणित प्री-ओन्ड इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद और बिक्री कर सकेंगे। इन वाहनों पर 200-पॉइंट इंस्पेक्शन, OEM वारंटी की निरंतरता, फिक्स्ड प्राइसिंग और 5-दिन की मनी-बैक गारंटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही, वाहनों की री-कंडीशनिंग स्पिन्नी के इंटीग्रेटेड रिस्टोरेशन सेंटर्स में विशेष EV डायग्नोस्टिक और बैटरी रिस्टोरेशन तकनीक के साथ की जाएगी।

जेएसडब्ल्यू एमजी (JSW MG) मोटर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विनय रैना ने कहा कि जैसे-जैसे कंपनी भारत में अपने न्यू एनर्जी व्हीकल पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है, वैसे-वैसे एक मजबूत और विश्वसनीय प्री-ओन्ड ईवी  इकोसिस्टम विकसित करना बेहद जरूरी है।

वहीं, स्पिन्नी के संस्थापक एवं सीईओ नीरज सिंह ने कहा कि सेकेंड-हैंड ईवी बाजार के विकास के लिए बैटरी डायग्नोस्टिक्स में पारदर्शिता और भरोसा सबसे महत्वपूर्ण है। उनका मानना है कि यह साझेदारी ग्राहकों का विश्वास बढ़ाने के साथ-साथ प्री-ओन्ड इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार को भी नई गति देगी।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities