Tata International ने टीवी नरेंद्रन को बनाया चेयरमैन, नोएल टाटा को मिली चेयरमैन एमेरिटस की जिम्मेदारी

Tata International ने टीवी नरेंद्रन को बनाया चेयरमैन, नोएल टाटा को मिली चेयरमैन एमेरिटस की जिम्मेदारी

Tata International ने टीवी नरेंद्रन को बनाया चेयरमैन, नोएल टाटा को मिली चेयरमैन एमेरिटस की जिम्मेदारी
Tata International के बोर्ड ने 12 नवंबर 2026 से दोनों नियुक्तियों को दी मंजूरी


Tata International ने TV Narendran को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है, जबकि Noel N. Tata को चेयरमैन एमेरिटस बनाया गया है। ये दोनों नियुक्तियां 12 नवंबर 2026 से प्रभावी हो गई हैं। कंपनी के एक बयान के अनुसार, Tata International Limited के बोर्ड ने Tata Steel के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेंद्रन (TV Narendran) को चेयरमैन और नोएल टाटा (Noel N. Tata) को चेयरमैन एमेरिटस नियुक्त करने की मंजूरी दी है।

इससे अलग, Tata Investment Corporation ने बताया कि Noel Tata ने 11 नवंबर को कारोबारी समय समाप्त होने के साथ कंपनी के चेयरमैन और डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। यह फैसला Tata Group Governance Guidelines के तहत लिया गया है। इन दिशानिर्देशों में बोर्ड की संरचना, समितियों और डायरेक्टरों की सेवानिवृत्ति से जुड़े नियम शामिल हैं।

12 नवंबर से बहराम वकील ने Tata Investment Corporation के चेयरमैन का पद संभाल लिया है। इसके अलावा, कंपनी ने अबिजर शब्बीर दीवानजी को भी इसी तारीख से Additional Non-Executive Independent Director नियुक्त किया है।

Tata Group में गवर्नेंस को लेकर मतभेद के बीच बदलाव

ये नियुक्तियां Tata Trusts और Tata Sons के बीच Tata Group के गवर्नेंस और नियंत्रण को लेकर चल रहे मतभेदों के बीच हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Noel Tata के नेतृत्व वाली ग्रुप की कई कंपनियों में नए चेयरमैन की नियुक्तियों को लेकर Tata Sons से परामर्श नहीं किया गया था। इन कंपनियों में Tata International, Trent, Tata Investment Corporation और Voltas शामिल हैं।

इस बदलाव पर प्रतिक्रिया देते हुए Noel Tata ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में Tata International ने उद्यमशीलता, मजबूती और साझेदारियों की एक मजबूत विरासत तैयार की है।”

वहीं, टीवी नरेंद्रन ने कहा, “चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं संगठन की मजबूत नींव और विरासत को आगे बढ़ाते हुए सतत विकास की दिशा में काम करने के लिए उत्सुक हूं।”


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities