TechnoSport और AIC IIT Delhi ने भारत की Sports-Textile क्षमताओं को बढ़ाने के लिए साझेदारी की

TechnoSport और AIC IIT Delhi ने भारत की Sports-Textile क्षमताओं को बढ़ाने के लिए साझेदारी की

TechnoSport और AIC IIT Delhi ने भारत की Sports-Textile क्षमताओं को बढ़ाने के लिए साझेदारी की
भारत में स्पोर्ट्स टेक्सटाइल्स, रिसर्च और इंडस्ट्री-एकेडमिया सहयोग को बढ़ावा देने के लिए IIT Delhi के साथ मिलकर नई रिसर्च और प्रशिक्षण क्षमताएं विकसित की जाएंगी।


भारत के सबसे बड़े एक्टिववियर ब्रांड TechnoSport ने NITI Aayog के सहयोग से चल रहे Atal Innovation Mission के तहत Atal Incubation Centre (AIC) IIT Delhi के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत IIT Delhi के सोनीपत कैंपस में T-CREST यानी TechnoSport Center for Research and Entrepreneurship in Sports Textile स्थापित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य भारत में वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग क्षमताओं को मजबूत करना है, ताकि भारतीय खिलाड़ियों और भारत की खेल परिस्थितियों की जरूरतों के अनुसार वर्ल्ड-क्लास परफॉर्मेंस स्पोर्ट्सवियर विकसित किया जा सके।

इस साझेदारी के तहत TechnoSport तीन वर्षों में स्पोर्ट्स टेक्सटाइल्स में रिसर्च, प्रोटोटाइपिंग और क्षमता निर्माण के लिए 4.5 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। साझेदारी में TechnoSport की टेक्सटाइल्स, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग की विशेषज्ञता को IIT Delhi की वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग जानकारी के साथ जोड़ा जाएगा। इससे रिसर्च और हाई-परफॉर्मेंस प्रोडक्ट डेवलपमेंट के बीच मजबूत कड़ी तैयार होगी।

MoU पर हस्ताक्षर IIT Delhi के डिप्टी डायरेक्टर (स्ट्रैटेजिक एंड प्लानिंग) प्रो. विवेक वी. बुवा, IIT Delhi के MD FITT डॉ. निखिल अग्रवाल, AIC IIT Delhi के सीईओ आलोक पांडे, IIT Delhi के डिपार्टमेंट ऑफ टेक्सटाइल एंड फाइबर इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर प्रो. बिपिन कुमार और TechnoSport के सीईओ पुष्पेन मैती की मौजूदगी में किए गए। यह पहल खेल, विज्ञान, मैन्युफैक्चरिंग और टेक्निकल टेक्सटाइल्स के बीच तालमेल को दर्शाती है।

IIT Delhi में रिसर्च और छात्रों के लिए नए अवसर

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, कोचिंग, स्पोर्ट्स मेडिसिन और स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन के क्षेत्र में भारत की प्रगति और खेलों से जुड़े व्यापक सपोर्ट सिस्टम में उभर रहे अवसरों का उल्लेख किया था।

खेलों के एलीट स्तर पर कपड़े यह प्रभावित कर सकते हैं कि कोई खिलाड़ी गर्मी, नमी, मूवमेंट और आराम को कितनी प्रभावी तरीके से मैनेज करता है। T-CREST के जरिए एथलीट, खेल, पर्यावरण और गारमेंट के नजरिए से इन सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक जानकारी को बेहतर प्रदर्शन करने वाले और व्यावसायिक रूप से सफल स्पोर्ट्सवियर में बदलना है। एथलीट्स, कोच, टेक्सटाइल साइंटिस्ट्स और स्पोर्ट्स-साइंस विशेषज्ञ रिसर्च और वैलिडेशन प्रक्रिया में योगदान देंगे।

T-CREST को IIT Delhi के सोनीपत कैंपस में स्थित Atal Incubation Centre के तहत स्थापित किया जाएगा। यह Atal Innovation Mission (AIM) के तहत स्थापित एक वर्ल्ड-क्लास डीप-टेक इनक्यूबेटर है, जो भारत सरकार के NITI Aayog की पहल है और इनोवेशन से जुड़े समृद्ध वातावरण तक पहुंच प्रदान करता है।

स्पोर्ट्स टेक्सटाइल्स में छात्रों को मिलेगा प्रैक्टिकल लर्निंग का अनुभव

इस साझेदारी का उद्देश्य केवल अलग-अलग प्रोडक्ट्स तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम के साथ जुड़कर नई सोच और विचारों के विकास में मदद करना भी है। इसके साथ ही देश में स्पोर्ट्स-टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, वैज्ञानिक विशेषज्ञता, विशेषज्ञ प्रतिभा, एंटरप्रेन्योरशिप और रोजगार के अवसरों का स्वदेशी आधार तैयार करने पर भी जोर दिया जाएगा। भारत की स्पोर्ट्स इकोनॉमी के बढ़ने के साथ यह अवसर काफी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

रिसर्चर्स, स्टूडेंट्स, एंटरप्रेन्योर्स, एथलीट्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स को एक साथ लाकर T-CREST का उद्देश्य वैज्ञानिक रिसर्च को बड़े स्तर पर लागू किए जा सकने वाले स्पोर्ट्स-टेक्नोलॉजी वेंचर्स में बदलने में मदद करना है। यह पहल हरियाणा के मजबूत स्पोर्टिंग इकोसिस्टम के आसपास विकसित की जाएगी, जहां भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले ज्यादातर खिलाड़ी ट्रेनिंग करते हैं।

Google-Deloitte की Think Sports: Unlocking India’s $130B Sports Potential रिपोर्ट के अनुसार, भारत का स्पोर्ट्स मार्केट 2030 तक 130 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। इस दौरान पूरे सेक्टर में रोजगार 47 लाख से बढ़कर 1.05 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है, यानी करीब 58 लाख अतिरिक्त नौकरियां पैदा हो सकती हैं।

इंडस्ट्री के साथ मिलकर तैयार होंगे नई पीढ़ी के स्पोर्ट्स विशेषज्ञ

MoU पर बोलते हुए TechnoSport के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील झुनझुनवाला ने कहा, “भारत में वर्ल्ड-क्लास परफॉर्मेंस स्पोर्ट्सवियर तैयार करने के लिए वैज्ञानिक प्रतिभा, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और खेलों से जुड़ी महत्वाकांक्षा मौजूद है। IIT Delhi के साथ हमारी साझेदारी के जरिए T-CREST हमें वैज्ञानिक रिसर्च को टेक्सटाइल्स, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग में TechnoSport के अनुभव के साथ जोड़ने का अवसर देता है। हमारा 4.5 करोड़ रुपये का निवेश भारत में हाई-परफॉर्मेंस प्रोडक्ट्स तैयार करने के लिए जरूरी विज्ञान, क्षमताओं और प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए है, जो दुनिया के बेहतरीन प्रोडक्ट्स के साथ खड़े हो सकें।”

MoU एक्सचेंज पर बोलते हुए Technosport के सीईओ पुष्पेन मैती ने कहा, “भारत के लिए अवसर केवल नई टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी विकसित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें ऐसे व्यावसायिक रूप से सफल प्रोडक्ट्स में बदलना भी है, जो लाखों कंज्यूमर्स तक पहुंच सकें। T-CREST वैज्ञानिक जानकारी, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और एक्जीक्यूशन को मैन्युफैक्चरिंग, मार्केट्स और कंज्यूमर्स की हमारी समझ के साथ जोड़ता है। इससे किसी इनोवेशन को लैब से ऐसे प्रोडक्ट में बदलने में मदद मिलेगी, जिसे बड़े स्तर पर सफलतापूर्वक बनाया, लॉन्च और अपनाया जा सके।”

साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए AIC IIT Delhi के सीईओ आलोक पांडे ने कहा, “T-CREST भारत में खेलों के भविष्य के लिए टेक्नोलॉजी आधारित समाधान तैयार करने के लिए रिसर्चर्स, इनोवेटर्स, इंडस्ट्री, कोच और एथलीट्स को एक साथ लाने का अवसर है। IIT Delhi की रिसर्च क्षमताओं को Technosport की प्रोडक्ट डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग विशेषज्ञता से जोड़कर हमारा उद्देश्य रिसर्च और इनोवेशन से वास्तविक खेल उपयोग तक पहुंचने का एक मजबूत रास्ता तैयार करना है। मैं IIT Delhi के डिपार्टमेंट ऑफ टेक्सटाइल एंड फाइबर इंजीनियरिंग के प्रो. बिपिन कुमार को भी धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इस साझेदारी को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इस पहल को आगे बढ़ाने में लगातार सहयोग दिया।”

फैकल्टी और छात्रों को R&D टीमों के साथ काम करने का मौका

इस साझेदारी के तहत IIT Delhi के फैकल्टी, स्टूडेंट्स, रिसर्चर्स और इनोवेटर्स को TechnoSport की R&D और प्रोडक्ट टीमों के साथ मिलकर काम करने के अवसर मिलेंगे। इससे इंडस्ट्री-एकेडमिया एक्सचेंज मजबूत होगा और परफॉर्मेंस टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में अगली पीढ़ी के विशेषज्ञों को तैयार करने में मदद मिलेगी।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities