करीब 14,000 वर्ग फुट में फैले इस नए शोरूम को मल्टी-लेवल रिटेल डेस्टिनेशन के रूप में तैयार किया गया है। इसमें अलग-अलग ज्वेलरी कैटेगरी के लिए विशेष सेक्शन बनाए गए हैं। ग्राउंड फ्लोर पर गोल्ड, प्रेशियस और जड़ाऊ ज्वेलरी प्रदर्शित की गई है, जबकि पहले फ्लोर पर डायमंड, सॉलिटेयर और प्लैटिनम कलेक्शन रखा गया है, ताकि ग्राहकों को अधिक बेहतर और स्पेशलाइज्ड शॉपिंग अनुभव मिल सके।
शोरूम के दूसरे फ्लोर पर ब्रांड ने “Atelier VBJ” नाम से नया रिटेल कॉन्सेप्ट पेश किया है। इसे एक निजी और प्रीमियम अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। यहां ग्राहकों के लिए लाउंज, प्राइवेट व्यूइंग रूम और पर्सनलाइज्ड सर्विस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस सेक्शन में चुनिंदा ज्वेलरी डिस्प्ले की गई है, जबकि पूरा कलेक्शन मांग पर उपलब्ध कराया जाएगा।
VBJ के मैनेजिंग पार्टनर अमरेंद्रन वुम्मिडी ने कहा कि इस स्टोर को डिजाइन करते समय कंपनी की विरासत और आधुनिक जरूरतों के बीच संतुलन बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि हर ज्वेलरी कैटेगरी के लिए अलग माहौल तैयार किया गया है, ताकि ग्राहकों का शॉपिंग अनुभव अधिक सहज और आकर्षक बन सके।
उन्होंने बताया कि स्टोर के हर फ्लोर को अलग पहचान देने के लिए डिजाइन, इंटीरियर और स्पेस प्लानिंग पर खास फोकस किया गया है, जिससे आधुनिकता के साथ ब्रांड की पारंपरिक पहचान भी बनी रहे।
VBJ फिलहाल तमिलनाडु और तेलंगाना में अपने विस्तार पर तेजी से काम कर रही है। कंपनी जल्द ही कोयंबटूर, तिरुचिरापल्ली और हैदराबाद में नए स्टोर खोलने की योजना बना रही है। इसके अलावा चेन्नई में भी टी. नगर और क्रोमपेट जैसे इलाकों में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कंपनी अमेरिका में अपने कारोबार का विस्तार कर रही है। टेक्सास में पहले से मौजूदगी रखने वाली VBJ अब कैलिफोर्निया के मिलपिटास शहर में भी विस्तार की तैयारी कर रही है।
VBJ के मैनेजिंग पार्टनर जितेंद्र वुम्मिडी ने कहा कि यह नया स्टोर ज्वेलरी रिटेलिंग के लिए एक अलग और आधुनिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस स्टोर में ग्राहकों को रोजमर्रा की खरीदारी से लेकर प्रीमियम और खास ज्वेलरी खरीदने तक का संपूर्ण अनुभव मिलेगा।
साल 1900 में स्थापित वुम्मिडी बंगारू ज्वेलर्स एक पांचवीं पीढ़ी द्वारा संचालित पारिवारिक ज्वेलरी ब्रांड है। यह ब्रांड अपनी पारंपरिक कारीगरी और हेरिटेज ज्वेलरी के लिए जाना जाता है। कंपनी ने भारत की संसद में स्थापित ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ को दोबारा तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
VBJ पारंपरिक ब्राइडल ज्वेलरी के साथ-साथ आधुनिक डिजाइन आधारित कलेक्शन पर भी लगातार फोकस कर रही है।