Bellatrix को Cactus Partners के नेतृत्व में $20 मिलियन की फंडिंग मिली

Bellatrix को Cactus Partners के नेतृत्व में $20 मिलियन की फंडिंग मिली

Bellatrix को Cactus Partners के नेतृत्व में $20 मिलियन की फंडिंग मिली
Bellatrix Aerospace ने घोषणा की है कि उसने 20 मिलियन डॉलर की प्री-सीरीज़ B फंडिंग हासिल कर ली है, जिसका नेतृत्व Cactus Partners ने किया है।


कंपनी के अनुसार, यह निवेश एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है, जिसमें वह अब सफल स्पेस मिशन (फ्लाइट अनुभव) से आगे बढ़कर बड़े स्तर पर कमर्शियल मैन्युफैक्चरिंग और ग्लोबल सप्लाई चेन की ओर बढ़ रही है।

इस फंडिंग राउंड में Cactus Partners के साथ नए निवेशकों में Hero Investment Office, 35 North Ventures, Indusbridge Ventures और Monarch Holdings शामिल हैं। वहीं, पहले से जुड़े निवेशक जैसे Inflexor, Pavestone, GrowX, Startup Xseed और Survam Partners ने भी इसमें भाग लिया है।

Bellatrix Aerospace के को-फाउंडर और सीओओ यशस करनम (Yashas Karanam) ने कहा कि कंपनी अब “फ्लाइट-प्रूवन” से “फैक्ट्री-रेडी” स्टेज में पहुंच चुकी है।

उन्होंने कहा, “हमने अपने प्रोडक्ट की डिलीवरी टाइम (लीड टाइम) को 6 महीने से कम कर दिया है और लागत को बेहतर तरीके से मैनेज किया है। इससे हम इंडस्ट्री में सबसे बेहतर लागत और भरोसे (cost-to-reliability) का संतुलन दे रहे हैं। यह निवेश हमें बड़े ऑर्डर (बैकलॉग) को तेजी और बेहतर मुनाफे के साथ पूरा करने में मदद करेगा।”

कंपनी के अनुसार, इस फंड का मुख्य उपयोग मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं का विस्तार करने और तेज उत्पादन लाइन (high-throughput production) लगाने में किया जाएगा, ताकि भारत और विदेशों से बढ़ती सैटेलाइट डिमांड को पूरा किया जा सके। इसके अलावा, यह निवेश कंपनी को अपने मौजूदा ग्राहकों के प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट करने और अपनी ऑपरेशनल तैयारियों को मजबूत करने में भी मदद करेगा।

Bellatrix Aerospace के सीईओ और को-फाउंडर रोहन गणपति ने कहा, “यह फंडिंग हमारे बिजनेस को बड़े स्तर पर बढ़ाने की क्षमता पर भरोसे का संकेत है। हमने अपनी टेक्नोलॉजी को सफलतापूर्वक स्पेस में टेस्ट कर लिया है और अब हमारा फोकस एक भरोसेमंद और लगातार उत्पादन करने वाली वर्ल्ड-क्लास प्रोपल्शन सिस्टम बनाने पर है। इस निवेश से हमारी सालाना उत्पादन क्षमता काफी बढ़ेगी।”

Cactus Partners के जनरल पार्टनर अमित शर्मा ने कहा, “Bellatrix एक खास कंपनी है, जिसने स्पेस टेक्नोलॉजी में मजबूत काम किया है। रोहन और यशस ने एक दशक से ज्यादा समय लगाकर सस्ती और प्रभावी ग्रीन और इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी विकसित की है। हम Bellatrix टीम के साथ मिलकर इसे एक ग्लोबल लीडर बनाने के लिए काम करने को उत्साहित हैं।”

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities