EMO Energy का FY27 में 5 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, फास्ट-चार्जिंग और बैटरी नेटवर्क का तेजी से विस्तार

EMO Energy का FY27 में 5 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, फास्ट-चार्जिंग और बैटरी नेटवर्क का तेजी से विस्तार

EMO Energy का FY27 में 5 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, फास्ट-चार्जिंग और बैटरी नेटवर्क का तेजी से विस्तार
EMO Energy की स्थापना 2022 में शीतांशु त्यागी और राहुल पटेल ने की थी। कंपनी का फोकस EV सेक्टर के लिए एडवांस बैटरी और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है।


डीप एनर्जी-टेक स्टार्टअप EMO Energy ने FY27 में 5 गुना वृद्धि का लक्ष्य तय किया है। कंपनी भारत में अपने फास्ट-चार्जिंग और बैटरी नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है। साथ ही, नए OEM पार्टनरशिप और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) व एनर्जी स्टोरेज सेक्टर में बढ़ती मांग से कंपनी को मजबूत ग्रोथ मिल रही है।

EMO Energy की स्थापना 2022 में शीतांशु त्यागी और राहुल पटेल ने की थी। कंपनी का फोकस EV सेक्टर के लिए एडवांस बैटरी और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है।

कंपनी ने FY26 में लगभग 3.43 गुना सालाना वृद्धि हासिल की है। यह ग्रोथ कंपनी की बैटरी और एनर्जी सॉल्यूशंस की बढ़ती मांग को दर्शाती है। वही. EMO Energy का यह भी कहना है कि FY27 में 5 गुना ग्रोथ का लक्ष्य नेटवर्क विस्तार, नए OEM सहयोग और कमर्शियल EV उपयोग के बढ़ते अवसरों के जरिए हासिल किया जाएगा।

देशभर में बढ़ा बैटरी और चार्जिंग नेटवर्क

EMO Energy ने बताया कि वर्तमान में उसके 18,500 बैटरी पैक सड़कों पर उपयोग में हैं और कंपनी ने भारतभर में 1,750 फास्ट चार्जर्स तैनात किए हैं। इससे पता चलता है कि कंपनी की तकनीक को बड़े स्तर पर अपनाया जा रहा है।

कंपनी ने अपनी बैटरी की विश्वसनीयता पर भी जोर दिया। EMO के सबसे पुराने बैटरी पैक ने 3 वर्षों में 75,000 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की है और अभी भी उसकी 88% स्टेट-ऑफ-हेल्थ बनी हुई है।

ZEN तकनीक से मजबूत हुई कंपनी की पहचान

कंपनी की स्वदेशी तकनीक “ZEN” EV एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर में नए मानक स्थापित कर रही है। इसमें 20 मिनट की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग, फायरप्रूफ डिजाइन और 3,000 से अधिक चार्जिंग साइकल जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

इन विशेषताओं के कारण EMO Energy सुरक्षा, दक्षता और बेहतर प्रदर्शन वाले EV सॉल्यूशंस प्रदान करने वाली कंपनियों में अपनी मजबूत पहचान बना रही है।

OEM पार्टनरशिप और इंडस्ट्री सहयोग में तेजी

पिछले एक वर्ष में EMO Energy ने 10 नए OEMs के साथ साझेदारी की है। इनमें Quantum Energy और BNC Motors जैसी कंपनियां भी शामिल हैं।

कंपनी ने कहा कि अगले चार महीनों में इन साझेदारियों का बड़े स्तर पर विस्तार किया जाएगा, जिससे EV इकोसिस्टम इंटीग्रेशन और कमर्शियल डिप्लॉयमेंट को और गति मिलेगी।

रिसर्च और इनोवेशन पर विशेष फोकस

EMO Energy की टीम में वर्तमान में 140 से अधिक फुल-टाइम कर्मचारी हैं, जिनमें 60 सदस्यीय रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) टीम भी शामिल है। यह टीम नए उत्पादों, सिस्टम की विश्वसनीयता और नई ऊर्जा तकनीकों पर काम कर रही है।

EMO Energy के सीईओ शीतांशु त्यागी ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य भारत में स्वच्छ मोबिलिटी के लिए भरोसेमंद, स्केलेबल और हाई-परफॉर्मेंस एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है। शीतांशु त्यागी ने कहा कि कंपनी की ग्रोथ, साझेदारियां और बड़े स्तर पर तैनाती इस बात का प्रमाण हैं कि बाजार को उनकी तकनीक पर भरोसा है।

EV और डीप-टेक सेक्टर में मजबूत हो रही स्थिति

EMO Energy का लक्ष्य भारत में बड़े स्तर पर EV अपनाने को बढ़ावा देना और शहरी ऊर्जा क्षेत्र को डीकार्बोनाइज करना है। कंपनी इनोवेशन आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर, मजबूत OEM सहयोग और स्केलेबल मॉडल्स के जरिए भारत के डीप एनर्जी-टेक सेक्टर में अपनी मजबूत स्थिति बना रही है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities