किआ का ‘डिजिटल पासपोर्ट’: अब आपकी कार की पूरी हेल्थ रिपोर्ट एक क्लिक पर

किआ का ‘डिजिटल पासपोर्ट’: अब आपकी कार की पूरी हेल्थ रिपोर्ट एक क्लिक पर

किआ का ‘डिजिटल पासपोर्ट’: अब आपकी कार की पूरी हेल्थ रिपोर्ट एक क्लिक पर
किया इंडिया ने ‘डिजिटल पासपोर्ट’ फीचर लॉन्च किया है, जो ग्राहकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर वाहन की पूरी हेल्थ और लाइफसाइकिल की जानकारी देता है।

किया इंडिया (Kia India) ने ग्राहकों के वाहन स्वामित्व अनुभव को आसान और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ‘डिजिटल पासपोर्ट’ नामक एक नया फीचर लॉन्च किया है। यह सुविधा किआ कनेक्ट (Kia Connect)  ऐप के “New Services” टैब के तहत उपलब्ध है और 399 (टैक्स अतिरिक्त) में तीन महीने की सब्सक्रिप्शन के साथ दी जा रही है।

डिजिटल पासपोर्ट एक सुरक्षित और डेटा-आधारित वाहन हेल्थ रिपोर्ट प्रदान करता है, जिससे ग्राहकों को अपने वाहन की पूरी लाइफसाइकिल की स्पष्ट और विश्वसनीय जानकारी मिलती है। यह फीचर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बिखरी वाहन से जुड़ी जानकारी को एक जगह समेकित करता है, जिससे उपयोगकर्ताओं को वाहन की स्थिति को समझने में आसानी होती है।

किआ इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग & सेल्स) अतुल सूद ने कहा कि यह पहल ग्राहकों को अधिक पारदर्शिता और भरोसा देने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस फीचर में वाहन का हेल्थ स्कोर, सर्विस हिस्ट्री, एक्सीडेंट और रिपेयर रिकॉर्ड, ड्राइविंग इनसाइट्स और वारंटी स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं। यह सभी डेटा एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने से वाहन प्रबंधन आसान हो जाता है और ग्राहकों को वाहन की वास्तविक स्थिति का स्पष्ट अंदाजा मिलता है।

डिजिटल पासपोर्ट खास तौर पर आज के कनेक्टेड ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जो सुविधा, पारदर्शिता और भरोसे को प्राथमिकता देते हैं। यह फीचर किआ कनेक्ट (Kia Connect)  इकोसिस्टम के साथ ग्राहकों की भागीदारी को भी मजबूत करता है और ओनरशिप के पूरे सफर को अधिक सहज बनाता है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities