ज़ेलियो ई-मोबिलिटी (Zelio E-Mobility) ने RideAsia EV Expo 2026 में अपने लोकप्रिय लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्रेसी (Gracy) के 2026 वेरिएंट को भारत मंडपम, नई दिल्ली में लॉन्च किया। नया ग्रेसी (Gracy) खासतौर पर युवा शहरी यात्रियों, विशेष रूप से कॉलेज स्टूडेंट्स और महिलाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिसमें स्टाइल, सेफ्टी और डेली यूज़ का संतुलन दिया गया है।
इस स्कूटर में नया डिजाइन, बेहतर मजबूती, हल्का बॉडी स्ट्रक्चर और Snow Pearl White, Bright Black, Asian Black, Yellow, Noble Metal Gray, Fluorescent ग्रीन(Green) और Hibiscus Purple जैसे कई कलर ऑप्शंस दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹59,999 रखी गई है, जिससे यह लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एक वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बनता है। लॉन्च ऑफर के तहत पहले 500 ग्राहकों को मुफ्त सेफ्टी हेलमेट भी दिया जा रहा है।
ग्रेसी (Gracy) 2026 वेरिएंट 25 किमी/घंटा की टॉप स्पीड और 60–120 किमी प्रति चार्ज की रेंज प्रदान करता है, जो शहरी आवागमन के लिए उपयुक्त है। इसमें 50 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है, जो इस सेगमेंट में खास माना जाता है। स्कूटर चार बैटरी विकल्पों—60V/32AH और 72V/32AH (लीड एसिड), तथा 60V/32AH और 72V/32AH (लिथियम-आयन)—के साथ उपलब्ध है। लीड-एसिड वेरिएंट की चार्जिंग टाइम 8–10 घंटे और लिथियम-आयन वेरिएंट की 4–5 घंटे है।
यह स्कूटर 60/72V BLDC मोटर से लैस है, जो प्रति चार्ज केवल 2 यूनिट बिजली की खपत करता है, जिससे यह किफायती और एफिशिएंट बनता है। बेहतर राइड के लिए इसमें फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक, 90/90-12 टायर्स, फ्रंट टेलिस्कोपिक हाइड्रोलिक सस्पेंशन और रियर स्प्रिंग-लोडेड सस्पेंशन दिया गया है।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर कुणाल आर्य ने कहा कि ग्रेसी (Gracy 2026) को युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, ताकि सुरक्षित, किफायती और आरामदायक शहरी मोबिलिटी को बढ़ावा दिया जा सके।
इसके अलावा, स्कूटर में सेंट्रल लॉकिंग के साथ एंटी-थेफ्ट अलार्म, USB चार्जिंग पोर्ट, की-लेस ड्राइव, LED हेडलैंप और डिजिटल मीटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी 2 साल की वारंटी भी दे रही है।
राइडएशिया ईवी एक्सपो 2026 के 7वें संस्करण में 300 से अधिक ब्रांड्स ने भाग लिया, जहां Zelio के Gracy 2026 को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। 2021 में स्थापना के बाद से कंपनी 72,000 यूनिट की वार्षिक उत्पादन क्षमता, 2 लाख से अधिक ग्राहकों और 20 राज्यों में 500+ डीलरशिप नेटवर्क के साथ तेजी से विस्तार कर रही है।