ABB E-mobility ने लॉन्च की नई OM M-Series EV चार्जिंग सिस्टम

ABB E-mobility ने लॉन्च की नई OM M-Series EV चार्जिंग सिस्टम

ABB E-mobility ने लॉन्च की नई OM M-Series EV चार्जिंग सिस्टम
एबीबी ई-मोबिलिटी ने ज्यूरिख में अपनी नई ओम एम-सीरीज़ ईवी  चार्जिंग प्रणाली लॉन्च की, जो मॉड्यूलर डिज़ाइन और रियल-टाइम पावर डिस्ट्रीब्यूशन के साथ बेहतर दक्षता प्रदान करती है।

स्विट्ज़रलैंड के ज्यूरिख में एबीबी ई- मोबिलिटी (ABB E-mobility) ने अपनी नई ओम एम-सीरीज़ (OM M-Series) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रणाली पेश की। यह मॉड्यूलर और एयर-कूल्ड स्प्लिट सिस्टम पावर जनरेशन और पावर डिस्पेंसिंग को अलग करता है, जिससे ऑपरेटर अपनी जरूरत और उपयोग के आधार पर चार्जिंग सेटअप को लचीले ढंग से कॉन्फ़िगर कर सकते हैं।

इस सिस्टम में सेंट्रलाइज़्ड पावर कैबिनेट्स को अलग-अलग डिस्पेंसर यूनिट्स—Solo, Duo, Dock और Ultra—से जोड़ा गया है। ये डिस्पेंसर CCS1, CCS2, NACS और MCS जैसे कई चार्जिंग स्टैंडर्ड्स को सपोर्ट करते हैं। इसकी खासियत यह है कि पावर डिलीवरी यूनिट सभी चार्ज पॉइंट्स के बीच रियल-टाइम में बिजली का वितरण करती है, जिससे कुल इंस्टॉल्ड पावर को साझा संसाधन की तरह उपयोग किया जा सकता है।

ओम एम-सीरीज़ (OM M-Series)  सिस्टम 200 kW से लेकर 1.2 MW तक स्केलेबल है, 24 चार्ज पॉइंट्स को सपोर्ट करता है और AI-आधारित मैनेजमेंट के जरिए EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को अधिक स्मार्ट और लचीला बनाता है।

ओम एम-सीरीज़ (OM M-Series) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रणाली पेश की। यह मॉड्यूलर और एयर-कूल्ड स्प्लिट सिस्टम पावर जनरेशन और पावर डिस्पेंसिंग को अलग करता है, जिससे ऑपरेटर अपनी जरूरत और उपयोग के आधार पर चार्जिंग सेटअप को लचीले ढंग से कॉन्फ़िगर कर सकते हैं।

इस सिस्टम में सेंट्रलाइज़्ड पावर कैबिनेट्स को अलग-अलग डिस्पेंसर यूनिट्स— सोलो, डुओ, डॉक (Solo, Duo, Dock) और अल्ट्रा —से जोड़ा गया है। ये डिस्पेंसर CCS1, CCS2, NACS और MCS जैसे कई चार्जिंग स्टैंडर्ड्स को सपोर्ट करते हैं। इसकी खासियत यह है कि पावर डिलीवरी यूनिट सभी चार्ज पॉइंट्स के बीच रियल-टाइम में बिजली का वितरण करती है, जिससे कुल इंस्टॉल्ड पावर को साझा संसाधन की तरह उपयोग किया जा सकता है।

ओम एम-सीरीज़ (0M M-Series) सिस्टम 200 kW से लेकर 1.2 MW तक स्केलेबल है और एक साथ 24 चार्ज पॉइंट्स को सपोर्ट कर सकता है। ऑपरेटर इसे फील्ड में 400 kW के इंक्रीमेंट में बढ़ा सकते हैं, जिसमें अधिकतम तीन इंटरकनेक्टेड कैबिनेट्स शामिल हो सकते हैं। 625 kW प्रति वर्ग मीटर की पावर डेंसिटी के साथ यह सिस्टम कम जगह वाले या उच्च भूमि लागत वाले स्थानों के लिए उपयुक्त है।

कंपनी इस सिस्टम को मुख्य रूप से तीन प्रकार के उपयोग के लिए लक्षित कर रही है—पब्लिक फास्ट चार्जिंग कॉरिडोर, रिटेल और हॉस्पिटैलिटी लोकेशन, तथा कमर्शियल फ्लीट डिपो। यह हार्डवेयर कंपनी के एसेट ऑपरेशंस प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेटेड है, जिसमें AI आधारित फॉल्ट डिटेक्शन और फील्ड सर्विस मैनेजमेंट की सुविधा है। इसके अलावा, यह पीक शेविंग और एनर्जी फ्लेक्सिबिलिटी के लिए वैकल्पिक AC-कपल्ड बैटरी स्टोरेज को भी सपोर्ट करता है।

कंपनी के सीईओ माइकल हाल्बहेर (Michael Halbherr) के अनुसार, उद्योग अब केवल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी पर नहीं बल्कि ऊर्जा की लाइफटाइम लागत पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि ओम एम-सीरीज़ सिस्टम को विभिन्न वाहन आर्किटेक्चर, चार्ज पॉइंट्स और उपयोग स्तरों के बीच लगातार और कुशल पावर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities