अतुल ऑटो–एक्सपोनेंट की साझेदारी, 15,000 ई-थ्री व्हीलर तैनात होंगे

अतुल ऑटो–एक्सपोनेंट की साझेदारी, 15,000 ई-थ्री व्हीलर तैनात होंगे

अतुल ऑटो–एक्सपोनेंट की साझेदारी, 15,000 ई-थ्री व्हीलर तैनात होंगे
अतुल ऑटो और एक्सपोनेंट एनर्जी ने रैपिड चार्जिंग इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स के विकास के लिए साझेदारी की है, जिसके तहत 3 वर्षों में 15,000 वाहनों की तैनाती होगी।

अतुल ऑटो (Atul Auto) और एक्सपोनेंट एनर्जी (Exponent Energy) ने रैपिड चार्जिंग इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स के विकास और तैनाती के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां अगले तीन वर्षों में कम से कम 15,000 एक्सपोनेंट-पावर्ड यात्री ई-3 व्हीलर्स को सड़कों पर उतारेंगी, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़े स्केल-अप में से एक माना जा रहा है।

इस साझेदारी के तहत, Atul Auto के वाहनों को एक्सपोनेंट एनर्जी के OTO थ्री-व्हीलर मोबिलिटी प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म बैटरी टेक्नोलॉजी, पावरट्रेन सिस्टम और व्हीकल सॉफ्टवेयर को एकीकृत करते हुए एक आधुनिक और कुशल आर्किटेक्चर प्रदान करता है। पहले रेट्रोफिट मॉडल में सफल रहने के बाद, अब इस तकनीक को सीधे OEM-इंटीग्रेटेड नए वाहनों में लागू किया जाएगा।

एक्सपोनेंट (Exponent) की विशेष तकनीक के जरिए ये वाहन सिर्फ 15 मिनट में फुल चार्ज हो सकेंगे, जो कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में वैश्विक स्तर पर सबसे तेज़ चार्जिंग मानी जा रही है। इसके साथ ही 2 लाख किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है, जो बैटरी लाइफ और रीसेल वैल्यू से जुड़ी चिंताओं को कम करती है। यह प्लेटफॉर्म Exponent के अपने फास्ट चार्जिंग नेटवर्क के अलावा पब्लिक और होम चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ भी आसानी से काम करता है।

इस पहल से अतुल ऑटो (Atul Auto) के ग्राहकों को तेज़ चार्जिंग, अधिक वाहन उपलब्धता और कम ऑपरेटिंग लागत का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी कमाई बढ़ने की संभावना है और इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट को नया प्रोत्साहन मिलेगा।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities