ज़ेन मोबिलिटी (Zen Mobility) और डेलीवरी लिमिटेड (Delhivery Limited) ने पूरे भारत में पर्पज-बिल्ट इलेक्ट्रिक वाहनों की तैनाती के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी अगले 3–5 वर्षों में हजारों ईवी के बड़े पैमाने पर विस्तार का लक्ष्य रखती है।
दोनों कंपनियों के बीच सहयोग पिछले दो वर्षों से जारी है, जिसके तहत लगभग 500 ज़ेन मोबिलिटी के ईवी पहले से ही डेलीवरी के नेटवर्क में ऑपरेट कर रहे हैं। इन वाहनों ने लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स लागत में 35% तक की कमी और 90–95% से अधिक अपटाइम हासिल किया है।
नई योजना के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहनों को तैनात किया जाएगा, जिन्हें ज़ेन मोबिलिटी द्वारा भारत में डिजाइन, इंजीनियर और मैन्युफैक्चर किया जाएगा। ये वाहन डेलीवरी की शहर और रूट-विशिष्ट जरूरतों के अनुसार कस्टमाइज किए जाएंगे, जिससे टियर 1, टियर 2 और टियर 3 शहरों में उनकी उपयोगिता बढ़ेगी।
इस परियोजना को ज़ेन मोबिलिटी की फ्लीट लीजिंग यूनिट Zen Flo सपोर्ट करेगी, जो तैनाती और संचालन को सुचारू बनाएगी। कंपनियों का अनुमान है कि इस पहल से हर साल हजारों टन CO₂ उत्सर्जन में कमी आएगी, जिससे यह भारत के सबसे प्रभावशाली ग्रीन लॉजिस्टिक्स प्रयासों में से एक बन सकता है।
ज़ेन मोबिलिटी के फाउंडर और सीईओ नमित जैन ने कहा कि यह साझेदारी कंपनी के पर्पज-बिल्ट ईवी अप्रोच की मजबूत पुष्टि है, जो लागत बचत, विश्वसनीयता और सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देती है।
वहीं, डेलीवरी (Delhivery) के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रशांत गाज़ीपुर (Prashant Gazipur) ने कहा कि इलेक्ट्रिफिकेशन कंपनी की लास्ट-माइल रणनीति का अहम हिस्सा है। इस पहल से डिलीवरी पार्टनर्स को कम लागत और बेहतर आय के अवसर मिलेंगे, साथ ही ग्राहकों को कम कार्बन उत्सर्जन वाले डिलीवरी विकल्प भी उपलब्ध होंगे।