क्वांटम रिसर्च और लर्निंग के लिए नई सुविधाएं
University of Maryland और उसके इंडस्ट्री पार्टनर्स के साथ Microsoft Quantum ने नया क्वांटम रिसर्च सेंटर शुरू किया है। इसमें क्वांटम हार्डवेयर मेकर्स्पेस भी बनाया गया है, जहां छात्र, रिसर्चर्स, फैकल्टी और अन्य लर्नर्स वास्तविक हार्डवेयर के साथ प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकेंगे। Microsoft ने क्वांटम पोस्टडॉक्टोरल पोजिशन के लिए फंडिंग और वार्षिक रिसर्च वर्कशॉप सीरीज शुरू करने की भी घोषणा की है।
यह सेंटर Discovery District Maryland के नए Discovery Center में स्थित है। तीन मंजिला इस बिल्डिंग में रिसर्च लैब्स, ऑफिस, कंपनियों और यूनिवर्सिटी स्टार्टअप्स के लिए जगह बनाई गई है। Microsoft ने University of Maryland और Capital of Quantum Initiative के साथ मिलकर करीब 15,000 वर्ग फुट का क्वांटम रिसर्च सेंटर तैयार किया है।
छात्रों को मिलेगा इंडस्ट्री और रिसर्च का प्रैक्टिकल एक्सपोजर
नए सेंटर का प्रमुख उद्देश्य एकेडमिक रिसर्च को इंडस्ट्री और क्वांटम टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट से जोड़ना है। Microsoft का रिसर्च सेंटर University of Maryland के फैकल्टी और छात्रों, इंडस्ट्री पार्टनर्स, सरकार और बिजनेस के साथ मिलकर काम करेगा। इससे विद्यार्थियों को क्वांटम कंप्यूटिंग के हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और एप्लिकेशन से जुड़े क्षेत्रों में प्रोजेक्ट-बेस्ड अनुभव मिल सकेगा।
हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग से छात्रों की क्वांटम स्किल्स होंगी मजबूत
Microsoft Quantum ने सेंटर में हार्डवेयर मेकर्स्पेस तैयार किया है। AMD, Bluefors, Intel, IQM, Fermilab, Riverlane और Quantum Motion जैसे शुरुआती पार्टनर्स के सहयोग से यहां लर्नर्स को वास्तविक क्वांटम हार्डवेयर और विशेषज्ञों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य अगली पीढ़ी के क्वांटम प्रोफेशनल्स को प्रैक्टिकल अनुभव देना है।
Microsoft के अनुसार, यह रिसर्च सेंटर क्वांटम रिसर्च, पार्टनर इंटीग्रेशन, वर्कफोर्स डेवलपमेंट और सरकारी सहयोग को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाने में मदद करेगा। इससे छात्रों और रिसर्चर्स को नई तकनीकों पर काम करने के साथ-साथ इंडस्ट्री की वास्तविक जरूरतों को समझने का अवसर मिलेगा।
DARPA के साथ क्वांटम रिसर्च और टेस्टिंग को बढ़ावा
सेंटर में Microsoft अपने Majorana 2 क्वांटम चिप पर आधारित टोपोलॉजिकल क्यूबिट्स को Defense Advanced Research Projects Agency यानी DARPA की स्वतंत्र टेस्टिंग और इवैल्यूएशन के लिए उपलब्ध करा रहा है। यह बड़े स्तर की क्वांटम कंप्यूटिंग तकनीक के विकास से जुड़ी रिसर्च का हिस्सा है।
स्टार्टअप्स और छात्रों के लिए तैयार हो रहा क्वांटम इकोसिस्टम
University of Maryland का Quantum Startup Foundry भी Discovery Center में अपनी लैब्स और ऑफिस शिफ्ट कर रहा है। यहां TraQtion मार्केट एक्सेलेरेटर और Pre-TraQtion जैसे प्रोग्राम शुरुआती चरण के क्वांटम स्टार्टअप्स को सपोर्ट करेंगे। यूनिवर्सिटी के अनुसार, उसके क्वांटम इकोसिस्टम में सैकड़ों रिसर्चर्स आठ क्वांटम सेंटर्स और इंस्टीट्यूट्स में काम कर रहे हैं।
Discovery Center में यूनिवर्सिटी रिसर्चर्स, टेक्नोलॉजी कंपनियों और स्टार्टअप्स की मौजूदगी छात्रों के लिए रिसर्च, मेंटरशिप और इंडस्ट्री कनेक्शन के अवसर बढ़ा सकती है। इससे क्वांटम टेक्नोलॉजी से जुड़े नए आइडियाज को रिसर्च से प्रोडक्ट और बिजनेस तक ले जाने के लिए एक सहयोगी माहौल तैयार होगा।
$500 मिलियन निवेश के पार Maryland का क्वांटम मिशन
Discovery Center, Maryland की Capital of Quantum Initiative का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य क्वांटम रिसर्च, इंफ्रास्ट्रक्चर, कंपनियों और वर्कफोर्स डेवलपमेंट के लिए 1 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश आकर्षित करना है। राज्य के अनुसार, इस पहल में 500 मिलियन डॉलर से अधिक के निवेश का कमिटमेंट मिल चुका है।
University of Maryland के लिए यह सेंटर क्वांटम एजुकेशन को रिसर्च, इंडस्ट्री और एंटरप्रेन्योरशिप से जोड़ने वाला प्लेटफॉर्म बन रहा है। छात्रों और रिसर्चर्स को अत्याधुनिक तकनीक पर काम करने, विशेषज्ञों से सीखने और भविष्य के क्वांटम सेक्टर के लिए जरूरी स्किल्स विकसित करने के अवसर मिलेंगे।