1Point1 Solutions ने Netcom BCC का 33.37 मिलियन डॉलर में अधिग्रहण किया

1Point1 Solutions ने Netcom BCC का 33.37 मिलियन डॉलर में अधिग्रहण किया

1Point1 Solutions ने Netcom BCC का 33.37 मिलियन डॉलर में अधिग्रहण किया
भारत की BPM कंपनी 1Point1 Solutions Limited ने 33.37 मिलियन डॉलर के सौदे में Netcom Business Contact Center S.A. (Netcom BCC) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इस सौदे के साथ कंपनी ने मध्य और लैटिन अमेरिका के बाजारों में प्रवेश कर लिया है।


यह अधिग्रहण कंपनी के ग्लोबल डिलीवरी नेटवर्क को मजबूत करेगा और बैंकिंग व वित्तीय सेवा क्षेत्र में उसकी क्षमताओं का विस्तार करेगा। वहीं सौदा पूरा होने के बाद 1Point1 Solutions अब Costa Rica, Colombia और Panama में अपनी नियरशोर उपस्थिति स्थापित करेगी। इससे कंपनी को उत्तर, मध्य और लैटिन अमेरिका के ग्राहकों को बेहतर सेवा देने में मदद मिलेगी, खासकर उन क्षेत्रों में जहां द्विभाषी कस्टमर एक्सपीरियंस और नियामकीय अनुपालन महत्वपूर्ण है।

Netcom BCC बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट सेवाएं प्रदान करती है। इसकी सेवाओं में कलेक्शन, KYC और वेरिफिकेशन वर्कफ्लो, फ्रॉड मॉनिटरिंग, ग्राहक ऑनबोर्डिंग और क्रेडिट एडमिनिस्ट्रेशन शामिल हैं। इस अधिग्रहण से 1Point1 Solutions की BFSI सेगमेंट में मौजूदगी और मजबूत होने की उम्मीद है, जो वैश्विक स्तर पर कंपनी का सबसे बड़ा क्षेत्र है।

कंपनी के अनुसार, Netcom BCC के एकीकरण से वित्त वर्ष 2027 तक कंपनी की आय लगभग दोगुनी हो सकती है। कंपनी ने अगले वर्षों में लगभग 25% वार्षिक वृद्धि हासिल करने का लक्ष्य भी रखा है, जबकि EBITDA मार्जिन को 25–30% के बीच बनाए रखने की योजना है। यह लक्ष्य ऑपरेशनल दक्षता और तकनीक व प्रतिभा में निवेश से हासिल किया जाएगा।

1Point1 Solutions के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षय छाबड़ा ने कहा,“Netcom हमारे BFSI क्षेत्र की क्षमताओं को मजबूत करता है और लैटिन अमेरिका में एक रणनीतिक नियरशोर उपस्थिति स्थापित करता है। इससे हम ग्राहकों को अधिक तेजी और बेहतर नियामकीय अनुपालन के साथ सेवाएं दे सकेंगे। हम अपने AI सिस्टम को संचालन में जोड़ते हुए केवल भौगोलिक विस्तार नहीं कर रहे, बल्कि वैश्विक स्तर पर ह्यूमन इंटेलिजेंस को भी आगे बढ़ा रहे हैं।”

वहीं Netcom BCC के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर फर्नांडो मुरिलो ने कहा,“1Point1 के वैश्विक प्लेटफॉर्म, उन्नत AI क्षमताओं और दीर्घकालिक विकास दृष्टि के साथ अब हम अपने ग्राहकों को और अधिक मूल्य दे पाएंगे। साथ ही लैटिन अमेरिका में हमारी टीमों के लिए नए अवसर भी पैदा होंगे।”

अधिग्रहण के बाद 1Point1 Solutions अब पांच महाद्वीपों में नौ डिलीवरी सेंटर संचालित करती है और 8,000 से अधिक पेशेवरों की टीम के साथ 100 से ज्यादा ग्राहकों को सेवाएं दे रही है। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि वह अगले तीन से चार वर्षों में दो से तीन और अधिग्रहण करने की योजना बना रही है, ताकि अपनी वैश्विक विस्तार रणनीति को और मजबूत किया जा सके।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities