Assotech Realty और Atmosphere Core की शिरडी प्रोजेक्ट के लिए साझेदारी

Assotech Realty और Atmosphere Core की शिरडी प्रोजेक्ट के लिए साझेदारी

Assotech Realty और Atmosphere Core की शिरडी प्रोजेक्ट के लिए साझेदारी
एसोटेक रियल्टी ने एटमॉस्फेयर कोर के साथ साझेदारी कर शिरडी में 200 करोड़ की लागत से 160 सुइट्स वाला ऑल-सूट होटल विकसित करने की घोषणा की है।

एसोटेक रियल्टी (Assotech Realty) ने अंतरराष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी कंपनी  एटमॉस्फेयर कोर (Atmosphere Core) के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग के तहत एटमॉस्फेयर कोर (Atmosphere Core)  महाराष्ट्र के शिरडी ( Shirdi)  में एसोटेक (Assotech) के आगामी ऑल-सूट होटल प्रोजेक्ट का संचालन और प्रबंधन करेगा, जिसे इस धार्मिक शहर में अपनी तरह की पहली परियोजना बताया जा रहा है। 

एसोटेक रियल्टी के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज गुलाटी के नेतृत्व में कंपनी इस प्रोजेक्ट के विकास में लगभग 200 करोड़ का निवेश करेगी। इस होटल में 160 सुइट्स होंगे, जिनमें प्रत्येक का क्षेत्रफल लगभग 45 वर्ग मीटर होगा। यह प्रॉपर्टी तीर्थयात्रियों, अवकाश यात्रियों और शिरडी आने वाले पर्यटकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ ठहरने का अनुभव प्रदान करेगी।

कंपनियों के बीच यह समझौता उस व्यापक बदलाव को भी दर्शाता है, जिसमें भारत के प्रमुख धार्मिक शहर धीरे-धीरे संगठित पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहे हैं। बेहतर बुनियादी ढांचा, कनेक्टिविटी में सुधार और बढ़ते घरेलू पर्यटन के कारण इन स्थानों पर आधुनिक और पेशेवर हॉस्पिटैलिटी सेवाओं की मांग बढ़ रही है।

इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य यात्रियों को ऐसा ठहराव अनुभव देना है, जिसमें आधुनिक आराम और क्षेत्र की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक पहचान का संतुलन हो। साथ ही यह प्रॉपर्टी एनआरआई और हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) को भी आकर्षित करने की योजना के साथ विकसित की जा रही है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं और बड़े सुइट्स वाले आवास को प्राथमिकता देते हैं।

नीरज गुलाटी ने कहा कि शिरडी हमेशा से आध्यात्मिक महत्व का केंद्र रहा है, लेकिन अब यहां तेजी से बुनियादी ढांचा विकास और बढ़ते पर्यटन के कारण यह एक व्यापक पर्यटन गंतव्य के रूप में उभर रहा है। उन्होंने बताया कि Assotech देश के अन्य प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर भी इसी तरह की परियोजनाएं विकसित करने की योजना बना रहा है।

वहीं एटमॉस्फेयर कोर (Atmosphere Core) के सह-संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर सलिल पाणिग्राही (Salil Panigrahi) ने कहा कि भारत में आध्यात्मिक पर्यटन एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है, जहां यात्री तीर्थस्थलों पर भी वैश्विक स्तर की सेवाओं और आरामदायक अनुभव की अपेक्षा करते हैं। उनके अनुसार, यह प्रोजेक्ट शिरडी की आध्यात्मिक शांति और आधुनिक आतिथ्य सेवाओं का संतुलित संयोजन पेश करेगा।

 

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities