लक्ज़री हॉस्पिटैलिटी और होटल मैनेजमेंट ग्रुप एट कॉन्टिनेंट्स होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ने अपने पहले फंडिंग राउंड में 7 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। यह निवेश सिंगापुर स्थित इन्वेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी Ionware Inc द्वारा किया गया है, जो तेजी से बढ़ने वाली वैश्विक कंपनियों में निवेश करने के लिए जानी जाती है। इस फंडिंग का उपयोग हॉस्पिटैलिटी एसेट्स के अधिग्रहण और विस्तार के साथ-साथ ब्रांड को अनुभव-आधारित डेस्टिनेशन हॉस्पिटैलिटी प्लेटफॉर्म के रूप में मजबूत करने के लिए किया जाएगा।
इस निवेश से कंपनी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी से विस्तार करने और वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने में मदद मिलेगी। कंपनी ने पहले ही इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए कुछ प्रमुख हॉस्पिटैलिटी संपत्तियों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। इनमें ग्वेर्नसे द्वीप का La Barbarie होटल शामिल है, जो फिलहाल TripAdvisor पर नंबर-1 होटल के रूप में रैंक करता है, और साउथपोर्ट का The Vincent Hotel, जिसकी हैंडओवर प्रक्रिया जारी है।
अगले 12 से 24 महीनों में जुटाई गई पूंजी का उपयोग मेहमानों के अनुभव को बेहतर बनाने, अधिक क्यूरेटेड और एक्सपीरियंस-आधारित सेवाएं विकसित करने तथा कंपनी की ऑपरेशनल क्षमताओं को मजबूत करने में किया जाएगा। कंपनी का लक्ष्य वैश्विक स्तर पर अपने हॉस्पिटैलिटी पोर्टफोलियो को मजबूत करना और डेस्टिनेशन-आधारित यात्रा अनुभव को नया आयाम देना है।
एट कॉन्टिनेंट्स होटल्स एंड रिसॉर्ट्स की मैनेजिंग डायरेक्टर ऋचा अधिया ने कहा कि यह फंडिंग कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इससे कंपनी को एक अलग पहचान वाली हॉस्पिटैलिटी प्लेटफॉर्म बनाने में मदद मिलेगी, जो मजबूत ब्रांड वैल्यू, उत्कृष्ट सेवा और व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित होगी।
यह निवेश एट कॉन्टिनेंट्स के लिए एक अहम मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि कंपनी उभरते ब्रांड से एक वैश्विक अनुभव-आधारित हॉस्पिटैलिटी प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। रणनीतिक अधिग्रहण और अनूठे ग्राहक अनुभवों के जरिए कंपनी आधुनिक यात्रियों के लिए डेस्टिनेशन आधारित हॉस्पिटैलिटी को नए तरीके से परिभाषित करने की तैयारी में है।