Radisson ने टियर-2 और टियर-3 शहरों पर बढ़ाया ध्यान

Radisson ने टियर-2 और टियर-3 शहरों पर बढ़ाया ध्यान

Radisson ने टियर-2 और टियर-3 शहरों पर बढ़ाया ध्यान
रेडिसन होटल ग्रुप ने भारत में अपने मिडस्केल ब्रांड पार्क इन एंड सूट्स बाय रेडिसन के तहत रुड़की, मेरठ, आसनसोल और नवी मुंबई में चार नए होटल साइन किए हैं।

रेडिसन होटल ग्रुप (Radisson Hotel Group) ने भारत में अपने मिडस्केल होटल नेटवर्क का विस्तार करते हुए पार्क इन एंड सूट्स बाय रैडिसन ब्रांड के तहत चार नए होटल साइन करने की घोषणा की है। ये होटल रुड़की, मेरठ, आसनसोल और नवी मुंबई (ऐरोली) में विकसित किए जाएंगे।

निखिल शर्मा ने कहा कि भारत में यात्रा और पर्यटन की वृद्धि अब तेजी से उभरते शहरों से आ रही है, जहां शिक्षा, औद्योगिक विकास, सामाजिक बुनियादी ढांचे और कॉर्पोरेट गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि इन बाजारों में गुणवत्तापूर्ण ब्रांडेड हॉस्पिटैलिटी की कमी को देखते हुए कंपनी अपने मिडस्केल ब्रांड के जरिए इस मांग को पूरा करना चाहती है।

दवाशीष श्रीवास्तव के अनुसार, ये चारों शहर अलग-अलग प्रकार की मांग रखते हैं, लेकिन उनमें एक समानता है—मजबूत आर्थिक आधार के बावजूद ब्रांडेड होटलों की सीमित उपलब्धता। Park Inn & Suites by Radisson ऐसे बाजारों के लिए उपयुक्त मॉडल प्रदान करता है, जिसमें कमरे, डाइनिंग और इवेंट सुविधाओं का संतुलित संयोजन होता है।

रुड़की, उत्तराखंड: यहां बनने वाला होटल 2027 की दूसरी तिमाही में खुलने की संभावना है। NH-344 पर स्थित यह होटल हरिद्वार, मेरठ और दिल्ली-एनसीआर तक आसान पहुंच प्रदान करेगा और इसमें कई डाइनिंग विकल्प, रूफटॉप स्पेशलिटी रेस्तरां तथा इनडोर-आउटडोर इवेंट स्पेस होंगे।

मेरठ, उत्तर प्रदेश: यह होटल 2029 की पहली तिमाही में खुलने की उम्मीद है। NH-58 पर स्थित इस प्रॉपर्टी में आधुनिक कमरे, डाइनिंग आउटलेट्स, मीटिंग सुविधाएं और आउटडोर लॉन होंगे, जो बिजनेस यात्रियों, शादियों और अवकाश यात्रियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाएंगे।

आसनसोल, पश्चिम बंगाल:यहां 75 कमरों वाला होटल 2029 की पहली तिमाही में शुरू होने की योजना है। यह दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर स्थित होगा और इसमें ऑल-डे डाइनिंग रेस्तरां, रूफटॉप बार, मीटिंग स्पेस, जिम और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं होंगी।

नवी मुंबई (ऐरोली), महाराष्ट्र: यह होटल 2028 की तीसरी तिमाही में खुलने की संभावना है। तेजी से विकसित हो रहे बिजनेस जिले में स्थित यह प्रॉपर्टी कॉर्पोरेट यात्रियों, MICE इवेंट्स और शॉर्ट-स्टे मेहमानों पर केंद्रित होगी।

रेडिसन होटल ग्रुप के पास वर्तमान में भारत में 200 से अधिक होटल संचालन और विकास के विभिन्न चरणों में हैं, जिससे मेट्रो शहरों के साथ-साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी कंपनी की मजबूत मौजूदगी दिखाई देती है।

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities