BITS School of Management ने 2026 बैच के दीक्षांत समारोह में 157 छात्रों को डिग्री प्रदान की

BITS School of Management ने 2026 बैच के दीक्षांत समारोह में 157 छात्रों को डिग्री प्रदान की

BITS School of Management ने 2026 बैच के दीक्षांत समारोह में 157 छात्रों को डिग्री प्रदान की
BITS School of Management (BITSoM), जो BITS Pilani के अंतर्गत स्थापित है, इसने हाल ही में अपना चौथा वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया और इस अवसर पर वर्ष 2026 के 157 छात्रों को सम्मानपूर्वक डिग्री प्रदान की गईं।


इस समारोह में फैकल्टी, इंडस्ट्री लीडर्स और छात्रों के परिवार शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्मृति ईरानी ने छात्रों को संबोधित किया। इस वर्ष के बैच में 51% छात्राएं शामिल रहीं, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से संस्थान के विविध और समावेशी शिक्षा वातावरण को दर्शाता है। यह बिजनेस लीडरशिप में संतुलित भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है।

कुमार मंगलम बिड़ला का संदेश

इस अवसर पर कुमार मंगलम बिड़ला, चांसलर, BITS पिलानी ने छात्रों से कहा कि आज की दुनिया में सफलता के लिए साहस, लचीलापन (Versatility) और सहानुभूति (Empathy) बेहद जरूरी हैं। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य उन्हीं का होगा जो सही फैसले लेने का साहस रखते हैं, बदलाव के अनुसार खुद को ढालते हैं और लोगों के साथ जुड़कर आगे बढ़ते हैं।

स्मृति ईरानी का प्रेरक संबोधन

स्मृति ईरानी ने अपने संबोधन में कहा कि सबसे बड़ी लड़ाई इंसान अपने मन से लड़ता है, साथ ही उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे अपने दिमाग को नियंत्रित करना सीखें, लगातार सीखते रहें और जीवन में भरोसे (Trust) को सबसे बड़ी पूंजी बनाएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिस्पर्धा केवल जीतने के लिए नहीं, बल्कि आगे बढ़ने के लिए होनी चाहिए।

संस्थान के विकास पर जोर

वी. रामगोपाल राव, वाइस चांसलर, BITS पिलानी ने छात्रों को बड़े सपने देखने और जमीन से जुड़े रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि संस्थान की सफलता उसके छात्रों और पूर्व छात्रों (Alumni) के योगदान से ही बढ़ती है।

वहीं सरवनन केसवन, डीन, BITSoM ने कहा कि आज के समय में भविष्य का अनुमान लगाना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे एआई का उपयोग करें, लेकिन अपने व्यक्तित्व में मजबूती बनाए रखें, ताकि अनिश्चित परिस्थितियों में भी आगे बढ़ सकें।

टॉप परफॉर्मर्स को मिला सम्मान

समारोह में नंदुरी वीपीएस अनिरुद्ध को बेस्ट एकेडमिक परफॉर्मेंस के लिए वैलेडिक्टोरियन घोषित किया गया, जबकि सुषांत खंडेलवाल को ऑल-राउंड एक्सीलेंस के लिए चांसलर अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा, 9 छात्रों को डीन मेरिट लिस्ट में जगह मिली और 9 अन्य को एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

शिक्षकों को भी मिला सम्मान

शिक्षकों में प्रो. ए. प्रभु वेंकटचलम को कोर कोर्सेज, प्रो. लिल मोहन को इलेक्टिव्स और प्रो. रतन पोस्टवाला को WAW (Winning at the Workplace) कोर्सेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां

छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया, कॉर्नेल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित EMI Cornell Corning Case Competition में एक टीम ने जीत हासिल की, जबकि हार्वर्ड ग्लोबल केस प्रतियोगिता में दूसरी टीम टॉप 10 में शामिल रही।
इसके अलावा, कृतिका कोटेचा को सेंट गैलेन संगोष्ठी में टॉप 100 एसे राइटर के रूप में चुना गया।

राष्ट्रीय स्तर पर भी छात्रों ने Tata Consumer, BCG, CIPLA, TVS Credit, Grant Thornton और Lupin जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया।

कैंपस गतिविधियों से बढ़ा अनुभव

छात्रों ने BITSoM Business Conclave, ROAR फेस्टिवल, Business Valley और BITS of Wisdom जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपने अनुभव को और बेहतर बनाया। इन पहलों से छात्रों को लीडरशिप, इनोवेशन और प्रैक्टिकल लर्निंग का अच्छा मौका मिला।

कुल मिलाकर, BITSoM का यह बैच एक मजबूत और आधुनिक शिक्षा प्रणाली से निकलकर अब अपने करियर की नई शुरुआत करने के लिए तैयार है, जहां ज्ञान के साथ-साथ नेतृत्व और जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities