ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी बोल्ट.अर्थ (Bolt.Earth) ने बताया कि उसके Blaze DC 3kW Dual Gun Charger को ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) से सर्टिफिकेशन मिल गया है। यह सर्टिफिकेशन चार्जर को भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए उपयोग की मंजूरी देता है और इसके सुरक्षा व प्रदर्शन मानकों को प्रमाणित करता है।
कंपनी के अनुसार, Blaze DC 3kW Dual Gun दुनिया का पहला यूनिवर्सल फास्ट चार्जर है, जो दोपहिया और तिपहिया ईवी के लिए एआरएआई (ARAI) के सुरक्षा और परफॉरमेंस स्टेंडर्ड पर खरा उतरा है। यह चार्जर 15 मिनट में वाहन को 40 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है। इसमें टाइप 6 (Type 6) और टाइप (Type 7) कनेक्टर सपोर्ट दिया गया है, जिससे यह एथर, ओला, अल्ट्रावायलेट और सिंपल एनर्जी जैसे अलग-अलग ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ काम कर सकता है।
बोल्ट.अर्थ (Bolt.Earth) के फाउंडर मोहित यादव ने कहा कि ब्लेज़ DC 3kW डुअल गन (Blaze DC 3kW Dual Gun) को एआरएआई (ARAI) सर्टिफिकेशन मिलना कंपनी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह सर्टिफिकेशन चार्जिंग को न केवल यूनिवर्सल बल्कि सुरक्षित भी बनाता है और कंपनी भरोसेमंद व इंटेलिजेंट ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
ब्लेज़ DC 3kW डुअल गन चार्जर (Blaze DC 3kW Dual Gun Charger) में Wi-Fi और 4G कनेक्टिविटी के साथ OCPP 1.6J प्रोटोकॉल का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा चार्जर में ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट और रिमोट मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं भी हैं, जिससे इसके संचालन और प्रदर्शन को दूर से मैनेज किया जा सकता है।
सुरक्षा के लिहाज से चार्जर में शॉर्ट-सर्किट प्रिवेंशन और इमरजेंसी शटडाउन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बोल्ट.अर्थ (Bolt.Earth) का कहना है कि यूनिवर्सल कनेक्टर सपोर्ट, तेज चार्जिंग और स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ यह चार्जर ईवी यूजर्स, फ्लीट ऑपरेटर्स और कमर्शियल पार्टनर्स के लिए चार्जिंग अनुभव को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने में मदद करेगा।