Fireside Ventures की अगुवाई में CHOSEN ने सीरीज ए फंडिंग में जुटाए 50 लाख डॉलर

Fireside Ventures की अगुवाई में CHOSEN ने सीरीज ए फंडिंग में जुटाए 50 लाख डॉलर

Fireside Ventures की अगुवाई में CHOSEN ने सीरीज ए फंडिंग में जुटाए 50 लाख डॉलर
चेन्नई में स्थित स्किनकेयर ब्रांड CHOSEN ने सीरीज ए फंडिंग राउंड में 5 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। इस निवेश राउंड का नेतृत्व Fireside Ventures ने किया। वहीं L’Oréal के कॉर्पोरेट वेंचर कैपिटल फंड BOLD और Alkemi Growth Capital ने भी इसमें भाग लिया।


इस फंडिंग राउंड में एंजेल निवेशक और CaratLane के, को-फाउंडर व पूर्व सीईओ अवनीश आनंद ने भी निवेश किया। इसके अलावा कई प्रसिद्ध त्वचा विशेषज्ञों जैसे डॉ. चंदन असोकन, डॉ. केसी निश्छल, डॉ. पुनीत सारोगी, डॉ. निशिता रांका और डॉ. मिक्की सिंह ने भी कंपनी में निवेश किया है।

कंपनी इस नए निवेश का उपयोग अपनी रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) क्षमताओं को मजबूत करने Clinically Validated यानी वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित प्रोडक्ट्स की रेंज बढ़ाने और अपने Centre of Excellence का विस्तार करने में करेगी। साथ ही कंपनी विभिन्न बिजनेस क्षेत्रों में नई प्रतिभाओं को जोड़ने की भी योजना बना रही है, ताकि भविष्य की ग्रोथ को सपोर्ट किया जा सके।

CHOSEN की स्थापना वर्ष 2020 में रेनीटा राजन ने की थी। यह ब्रांड भारतीयों की Melanin-Rich Skin यानी अधिक मेलेनिन वाली त्वचा के लिए Science-Led Skincare Solutions विकसित करता है। कंपनी Exposome Science के आधार पर काम करती है और त्वचा व बालों की उम्र बढ़ने से जुड़ी चार मुख्य समस्याओं Pigmentation, Skin Texture, Contour और Hair Aging पर फोकस करती है।

ब्रांड Topical Formulations और Nutraceutical Products दोनों तरह के प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराता है। कंपनी Dermatologist के साथ मिलकर Clinic-To-Consumer मॉडल पर काम करती है, जिससे ग्राहकों को विशेषज्ञ सलाह के आधार पर स्किनकेयर समाधान मिलते हैं।

CHOSEN ने इससे पहले 2024 में Angel Funding Round के जरिए 1.2 मिलियन डॉलर जुटाए थे।

कंपनी के अनुसार, लॉन्च के बाद से उसने 1.5 लाख से अधिक Consultations से मिले Insights के आधार पर अपने प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट मॉडल को विकसित किया है। CHOSEN Hybrid Model पर काम करती है, जिसमें Dermatologists का नेटवर्क और Direct-To-Consumer डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों शामिल हैं। इससे ग्राहक डॉक्टर की सलाह के साथ इलाज शुरू कर सकते हैं और बाद में खुद भी स्किनकेयर जारी रख सकते हैं।

वर्तमान में ब्रांड के पास लगभग 58 SKUs (स्टॉक कीपिंग यूनिट्स) हैं, जो डॉक्टर-आधारित चैनलों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध हैं। कंपनी के प्रोडक्ट्स भारत के 2,000 से अधिक क्लीनिक्स में Prescribe किए जाते हैं, जबकि इसका डिजिटल प्लेटफॉर्म देशभर के ग्राहकों तक पहुंचता है। कंपनी का कहना है कि उसकी लगभग 95% ऑनलाइन बिक्री उसके अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से होती है।

अब CHOSEN अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी विस्तार की तैयारी कर रही है। कंपनी विशेष रूप से Latin America और East Asia जैसे क्षेत्रों पर फोकस कर रही है, जहां 'Skin Of Color' यानी अधिक मेलेनिन वाली त्वचा के लिए उपयुक्त स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities