Neo Alternative Asset Managers ने Infra Fund II के पहले क्लोज में जुटाए 1,500 करोड़ रुपये

Neo Alternative Asset Managers ने Infra Fund II के पहले क्लोज में जुटाए 1,500 करोड़ रुपये

Neo Alternative Asset Managers ने Infra Fund II के पहले क्लोज में जुटाए 1,500 करोड़ रुपये
Neo Alternative Asset Managers ने अपने दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर इनकम फंड के पहले क्लोज में 1,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी का कुल लक्ष्य 5,000 करोड़ रुपये जुटाने का है।


कंपनी के इस नए फंड का नाम Neo Infra Income Opportunities Fund II है। यह फंड ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में निवेश करेगा जो पहले से चालू हैं और लंबे समय के कॉन्ट्रैक्ट्स के जरिए स्थिर आय पैदा करते हैं। इनमें ज्यादातर सरकारी संस्थाओं से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल होंगे। फंड की रणनीति मुख्य रूप से सड़क और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित है, जहां लंबे समय तक स्थिर और अनुमानित आय मिलने की संभावना रहती है।

कंपनी के अनुसार यह फंड निवेशकों को पारंपरिक फिक्स्ड इनकम विकल्पों का एक नया विकल्प देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसके जरिए निवेशकों को लंबे समय तक स्थिर रिटर्न मिलने की संभावना रहेगी। फंड मुख्य रूप से चालू इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में निवेश करेगा, साथ ही निजी तौर पर सूचीबद्ध Infrastructure Investment Trusts (InvITs) जैसे अवसरों में भी कुछ निवेश किया जाएगा, ताकि पोर्टफोलियो को विविध बनाया जा सके।

Neo Alternative Asset Managers वर्तमान में 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का प्रबंधन कर रही है। कंपनी को इस क्षेत्र में पहले से अनुभव है। इसके पहले इंफ्रास्ट्रक्चर फंड ने National Highways Authority of India (NHAI) के Hybrid Annuity Model (HAM) सड़क प्रोजेक्ट्स और बड़े सोलर प्रोजेक्ट्स में निवेश किया था।

इस मौके पर कंपनी के, को-फाउंडर और सीईओ हेमंत डागा ने कहा कि पहले क्लोज को मिला मजबूत समर्थन इंफ्रास्ट्रक्चर इनकम को एक भरोसेमंद निवेश विकल्प के रूप में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब निवेशक स्थिरता और बेहतर रिटर्न को महत्व दे रहे हैं, उच्च गुणवत्ता वाले इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स लंबे समय के निवेश के लिए आकर्षक विकल्प बने हुए हैं।

कंपनी ने यह भी बताया कि सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी और InvIT प्रोजेक्ट्स में बढ़ते अवसरों के साथ इस सेक्टर में उसकी मौजूदगी लगातार मजबूत हो रही है। इस काम के लिए कंपनी के पास 50 से अधिक विशेषज्ञों की समर्पित टीम मौजूद है।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities