क्लीन-लेबल फूड ब्रांड द होल ट्रुथ को 51 मिलियन डॉलर की फंडिंग

क्लीन-लेबल फूड ब्रांड द होल ट्रुथ को 51 मिलियन डॉलर की फंडिंग

क्लीन-लेबल फूड ब्रांड द होल ट्रुथ को 51 मिलियन डॉलर की फंडिंग
क्लीन-लेबल हेल्थ फूड ब्रांड द होल ट्रुथ ने सीरीज-D फंडिंग राउंड में करीब 51 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व Sofina और Sauce.vc ने किया है।


इस राउंड में प्राइमरी और सेकेंडरी कैपिटल दोनों शामिल हैं। मौजूदा निवेशकों Peak XV Partners और Rainmatter Health के साथ-साथ Ayra Ventures ने भी इसमें हिस्सा लिया है।

कंपनी के शुरुआती निवेशकों में Z47 और एंजेल इन्वेस्टर्स शामिल हैं, जिनमें Swiggy के सह-संस्थापक श्रीहर्षा मजेटी और Rebel Foods के फाउंडर जयदीप बर्मन का नाम भी है।

इससे पहले, कंपनी ने पिछले साल फरवरी में सीरीज-C राउंड में 15 मिलियन डॉलर जुटाए थे। उस राउंड का नेतृत्व भी Sofina ने किया था, जिसमें Z47, Peak XV Partners और Sauce.vc शामिल थे। कंपनी का दावा है कि जनवरी 2025 में सीरीज-C फंडिंग के बाद से उसका रेवेन्यू तीन गुना बढ़ा है।

कंपनी के मुताबिक, नई फंडिंग का इस्तेमाल इन-हाउस मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतें पूरी करने और आंतरिक सिस्टम व प्रक्रियाओं को मजबूत करने में किया जाएगा। यह सब भविष्य में पब्लिक लिस्टिंग (IPO) की तैयारी के तहत किया जा रहा है।

Unilever के पूर्व अधिकारी शशांक मेहता द्वारा स्थापित द होल ट्रुथ पैकेज्ड फूड सेगमेंट में काम करती है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में प्रोटीन बार, प्रोटीन पाउडर, नट बटर और चॉकलेट्स शामिल हैं।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities