Cotton On की भारत में एंट्री, नई रिटेल साझेदारी

Cotton On की भारत में एंट्री, नई रिटेल साझेदारी

Cotton On की भारत में एंट्री, नई रिटेल साझेदारी
कॉटन ऑन ने अपैरल ग्रुप इंडिया के साथ साझेदारी कर भारत में अपने विस्तार की घोषणा की है, जिससे वैश्विक फैशन ब्रांड की पहुंच बढ़ेगी।

ग्लोबल फैशन ब्रांड कॉटन ऑन (Cotton On)  ने अपैरल ग्रुप इंडिया (Apparel Group India) के साथ साझेदारी कर भारत में प्रवेश की तैयारी की है। इस सहयोग के तहत कंपनी अपनी रिटेल विशेषज्ञता, लॉजिस्टिक्स और देशभर में वितरण नेटवर्क के जरिए ब्रांड के विस्तार को सपोर्ट देगी।

अपैरल ग्रुप इंडिया (Apparel Group India) के सीईओ अभिषेक बाजपेयी (Abhishek Bajpai) ने कहा कि यह साझेदारी भारत के तेजी से बढ़ते युवा उपभोक्ता वर्ग के लिए वैश्विक फैशन ब्रांड लाने की रणनीति के अनुरूप है। वहीं Cotton On ब्रांड्स की मैनेजिंग डायरेक्टर Bianca Ginns ने India को ब्रांड के लिए प्रमुख विकास बाजार बताया और कहा कि कंपनी ट्रेंड-आधारित, सुलभ फैशन के जरिए भारतीय युवाओं से जुड़ने को उत्साहित है।

अपैरल ग्रुप इंडिया (Apparel Group India)  के प्रेसिडेंट तुषार वेद (Tushar Ved) के अनुसार यह साझेदारी भारत के रिटेल परिदृश्य में अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों की मौजूदगी को मजबूत करेगी और उपभोक्ताओं को वैश्विक शॉपिंग अनुभव उपलब्ध कराएगी। Cotton On Foundation को भी इस सहयोग के तहत भारत में पेश किया जाएगा, जो शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े सामाजिक कार्यों का समर्थन करता है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities