यू.एस. पोलो एसोसिएशन इंडिया (U.S. Polo Assn. India) ने बिहार में अपनी रिटेल मौजूदगी मजबूत करते हुए कंकड़बाग में नया फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया है। यह प्रीमियम स्टोर ग्राहकों को ब्रांड का इमर्सिव अनुभव देने के साथ-साथ नवीनतम कलेक्शनों की व्यापक रेंज उपलब्ध कराएगा।
शहर के प्रमुख आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र में स्थित यह स्टोर पटना में बढ़ती वैश्विक और आकांक्षी फैशन की मांग को ध्यान में रखकर स्थापित किया गया है। स्टोर में ब्रांड की क्लासिक अमेरिकन स्टाइल और आधुनिक ट्रेंड्स का मिश्रण देखने को मिलेगा।
यह लॉन्च ब्रांड की सुनीत मिश्रा और Abacus Lifestyle के साथ साझेदारी को भी मजबूत करता है। यह फ्लैगशिप स्टोर Arvind Fashions Limited के अंतर्गत संचालित होगा, जो पूर्वी भारत के उभरते बाजारों में कंपनी के विस्तार की रणनीति का हिस्सा है।
नए स्टोर के साथ ब्रांड ने टियर-2 शहरों में अपनी पहुंच और मजबूत की है, जिससे प्रीमियम कैजुअल वियर को देशभर में अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ा है।