DTDC और India Post की साझेदारी, 9,000 से ज्यादा पिन कोड तक बढ़ेगी डिलीवरी पहुंच

DTDC और India Post की साझेदारी, 9,000 से ज्यादा पिन कोड तक बढ़ेगी डिलीवरी पहुंच

DTDC और India Post की साझेदारी, 9,000 से ज्यादा पिन कोड तक बढ़ेगी डिलीवरी पहुंच
DTDC Express ने देशभर में लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी सेवाओं को मजबूत करने के लिए India Post के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग के जरिए भारत में डिलीवरी कवरेज बढ़ाई जाएगी और सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा।


यह सेवा फिलहाल 21 राज्यों में शुरू हो चुकी है और 9,000 से अधिक पिन कोड तक पहुंच बना चुकी है- 
इस साझेदारी को औपचारिक रूप देने के लिए 27 अप्रैल को New Delhi में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर Department of Posts के Parcel Directorate के जनरल मैनेजर नीरज कुमार झा और DTDC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक चक्रवर्ती ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान जतिंदर सेठी, प्रशांत ठाकुर और नेहा बागची भी मौजूद रहे।

यह साझेदारी India Post की देशभर में फैली व्यापक पहुंच और DTDC के तकनीक आधारित लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को एक साथ जोड़ती है। इसका उद्देश्य अधिक तेज, आसान और भरोसेमंद डिलीवरी सिस्टम तैयार करना है। खासतौर पर छोटे शहरों और उभरते बाजारों में बढ़ती मांग को देखते हुए यह सहयोग लॉजिस्टिक्स सेवाओं को और मजबूत करेगा।

कंपनी के अनुसार, इस साझेदारी का लक्ष्य दूरदराज और कम सेवा वाले क्षेत्रों में तेज और भरोसेमंद डिलीवरी उपलब्ध कराना है। इससे व्यवसायों और ग्राहकों को स्थान आधारित डिलीवरी समस्याओं से राहत मिलेगी। साथ ही डिलीवरी स्पीड, ऑपरेशनल क्षमता और सेवा की विश्वसनीयता में भी सुधार होगा। यह भारत में इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स मॉडल की बढ़ती प्रवृत्ति को भी दर्शाता है, जहां पारंपरिक नेटवर्क और आधुनिक तकनीक आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर को जोड़कर मजबूत सप्लाई चेन तैयार की जा रही है।

इस साझेदारी से MSMEs, D2C ब्रांड्स और बड़े व्यवसायों को नए बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही ग्राहकों को बेहतर डिलीवरी अनुभव, कम ट्रांजिट समय और दूरदराज क्षेत्रों में भी उत्पादों की आसान उपलब्धता का लाभ मिलेगा।

इस मौके पर DTDC Express के सीईओ अभिषेक चक्रवर्ती ने कहा कि यह साझेदारी एक मजबूत और एकीकृत लॉजिस्टिक्स सिस्टम बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह सहयोग बदलती उपभोक्ता जरूरतों और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के अनुरूप लॉजिस्टिक्स सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने में मदद करेगा।

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities