इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व Creaegis ने किया। MNI Ventures - Claypond Capital और Sentinel Global सह-प्रमुख निवेशकों (Co-lead Investors) के रूप में शामिल हुए। वहीं, मौजूदा निवेशकों Khosla Ventures, SoftBank Vision Fund 2, Lightspeed और Y Combinator ने भी इस दौर में निवेश किया। इस नई फंडिंग के साथ Emergent द्वारा अब तक जुटाई गई कुल पूंजी 230 मिलियन डॉलर हो गई है। कंपनी की वैल्यूएशन पिछले चार महीनों में लगभग पांच गुना बढ़ी है।
कंपनी के अनुसार, लॉन्च के बाद से दुनिया भर के उद्यमियों, छोटे व्यवसायों और गैर-तकनीकी (Non-Technical) उपयोगकर्ताओं ने इसके प्लेटफॉर्म पर 1.2 करोड़ (12 मिलियन) से अधिक एप्लिकेशन तैयार किए हैं।
2025 में स्थापित Emergent ऐसा AI प्लेटफॉर्म है, जो उपयोगकर्ताओं को Autonomous AI Agents की मदद से Full-Stack और Production-Ready वेब एवं मोबाइल एप्लिकेशन बनाने की सुविधा देता है। इसके जरिए व्यवसाय बिना पारंपरिक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट विशेषज्ञता के CRM, ERP, मार्केटप्लेस, इंटरनल टूल्स और कस्टमर-फेसिंग एप्लिकेशन जैसे कस्टम सॉफ्टवेयर तैयार कर सकते हैं।
Emergent के, को-फाउंडर और सीईओ मुकुंद झा ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य तकनीकी ज्ञान की परवाह किए बिना हर व्यक्ति के लिए सॉफ्टवेयर निर्माण को आसान बनाना है। उन्होंने कहा, "AI क्रांति का सबसे बड़ा प्रभाव यह होगा कि सॉफ्टवेयर बनाने की क्षमता सभी के लिए सुलभ हो जाएगी। हमारा लक्ष्य ऐसे लोगों को सशक्त बनाना है जिनके पास अच्छे विचार और अपने क्षेत्र की गहरी समझ है, ताकि वे तकनीकी सीमाओं के बिना अपने व्यवसाय के लिए आवश्यक सॉफ्टवेयर तैयार कर सकें।"
उन्होंने बताया कि Emergent के लगभग 70 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं के पास पहले से कोई कोडिंग अनुभव नहीं है। यह दर्शाता है कि उद्यमियों और छोटे व्यवसायों के बीच AI आधारित सॉफ्टवेयर निर्माण की मांग तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा, "हमारा प्लेटफॉर्म उन्हें पारंपरिक लागत की तुलना में बहुत कम खर्च और कम समय में प्रोडक्शन-ग्रेड एप्लिकेशन विकसित करने में सक्षम बनाता है।"
Creaegis के मैनेजिंग पार्टनर प्रकाश पार्थसारथी (Prakash Parthasarathy) ने कहा कि Autonomous AI प्लेटफॉर्म छोटे व्यवसायों के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "आज छोटे व्यवसायों के पास AI आधारित प्लेटफॉर्म के जरिए अपने कारोबार को विकसित करने, ऑटोमेट करने और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का ऐतिहासिक अवसर है। Emergent पारंपरिक बाधाओं को समाप्त करते हुए उद्यमियों के लिए प्रोडक्शन-ग्रेड सॉफ्टवेयर निर्माण को आसान बना रहा है।"
कंपनी ने बताया कि नई फंडिंग का उपयोग अपने AI प्लेटफॉर्म को और मजबूत बनाने तथा Autonomous AI Agents के माध्यम से उद्यमियों, स्टार्टअप्स और व्यवसायों को कस्टम सॉफ्टवेयर विकसित करने में सक्षम बनाने के लिए किया जाएगा। Emergent का मानना है कि भविष्य में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट केवल कोडिंग कौशल पर नहीं, बल्कि किसी क्षेत्र की विशेषज्ञता (Domain Expertise) पर आधारित होगा। इससे व्यवसाय अपने विचारों को तेजी से Production-Ready Applications में बदल सकेंगे और नवाचार की गति और तेज होगी।