Euler इस साल तैनात करेगा 500 इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन

Euler इस साल तैनात करेगा 500 इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन

Euler इस साल तैनात करेगा 500 इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन
दोनों कंपनियां भारत के लॉजिस्टिक्स सेक्टर में इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों को बढ़ावा देंगी, कई शहरों में शुरू हुई तैनाती।

भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता Euler Motors ने देश की अग्रणी मल्टी-स्टैक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) फ्लीट ऑपरेटर Green Drive Mobility के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग का उद्देश्य भारत के लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम में इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों के उपयोग को तेज़ी से बढ़ावा देना है।

इस साझेदारी के तहत यूलर मोटर्स (Euler Motors) के 4-व्हीलर इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन Storm LR और TURBO EV 1000 को ग्रीन ड्राइव मोबिलिटी (Green Drive Mobility) के बढ़ते लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में तैनात किया जाएगा। इन वाहनों का उपयोग देशभर में एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए मिड-माइल और लास्ट-माइल डिलीवरी सेवाओं में किया जाएगा।

दोनों कंपनियों ने अब तक लगभग 50 इलेक्ट्रिक कार्गो वाहनों की तैनाती कर दी है और चालू वित्त वर्ष में 500 वाहनों को शामिल करने की योजना बनाई है। शुरुआती चरण में इन वाहनों की तैनाती दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में की जाएगी, जिसके बाद आने वाले महीनों में अन्य शहरों तक इसका विस्तार किया जाएगा।

यह साझेदारी ग्रीन ड्राइव मोबिलिटी (Green Drive Mobility) के भारत में सबसे बड़े टेक्नोलॉजी-आधारित इलेक्ट्रिक कमर्शियल मोबिलिटी इकोसिस्टम के निर्माण के लक्ष्य को भी मजबूती देगी। कंपनी का लक्ष्य 2028 तक लगभग 1,000 इलेक्ट्रिक कार्गो वाहनों की तैनाती करना है, ताकि देश में सतत और शून्य-उत्सर्जन (Zero-Emission) लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा दिया जा सके।

यूलर मोटर्स (Euler Motors) के इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन ज्यादा पेलोड क्षमता, लंबी ड्राइविंग रेंज, फास्ट चार्जिंग और कम टोटल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप (TCO) के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा, ये वाहन API-इंटीग्रेटेड हैं, जिससे फ्लीट ऑपरेटर वास्तविक समय (Real-Time) में वाहनों की निगरानी कर सकते हैं, परिचालन दक्षता बढ़ा सकते हैं और लागत को कम कर सकते हैं।

यूलर मोटर्स की VP – Sales, वाणी रिखी मेहरा ने कहा, "Green Drive Mobility के साथ हमारी साझेदारी भारत के लॉजिस्टिक्स सेक्टर में इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की भूमिका को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें विश्वास है कि हमारे उद्देश्य-निर्मित इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन फ्लीट ऑपरेटरों को बेहतर अपटाइम, कम परिचालन लागत और बड़े स्तर पर उत्सर्जन में कमी लाने में मदद करेंगे।"

वहीं, Green Drive Mobility के सीओओ, सागर सुब्रमणि ने कहा, " यूलर मोटर्स के साथ यह सहयोग एक भरोसेमंद, स्केलेबल और टेक्नोलॉजी-आधारित इलेक्ट्रिक लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म बनाने की हमारी रणनीति को मजबूत करता है। जैसे-जैसे सस्टेनेबल लॉजिस्टिक्स की मांग बढ़ रही है, यह साझेदारी हमारे ग्राहकों को बेहतर परिचालन दक्षता और विश्वसनीय सेवाएं प्रदान करने में मदद करेगी।"

दोनों कंपनियों का कहना है कि भविष्य में इस साझेदारी का दायरा चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा और ग्रीन ड्राइव मोबिलिटी (Green Drive Mobility) के विभिन्न परिचालन केंद्रों पर इलेक्ट्रिक कार्गो वाहनों की संख्या लगातार बढ़ाई जाएगी, जिससे भारत में जीरो-एमिशन लॉजिस्टिक्स को गति मिलेगी।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities