Simple Energy 2 सितंबर को लॉन्च करेगी फैमिली ई-स्कूटर

Simple Energy 2 सितंबर को लॉन्च करेगी फैमिली ई-स्कूटर

Simple Energy 2 सितंबर को लॉन्च करेगी फैमिली ई-स्कूटर
सिंपल एनर्जी दो सितंबर 2026 को अपनी पहली फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी। यह स्कूटर भारतीय परिवारों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है और कंपनी के मास-मार्केट सेगमेंट में प्रवेश का प्रतीक होगा।

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता सिंपल एनर्जी ने घोषणा की है कि वह 2 सितंबर 2026 को अपनी पहली फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी। इस लॉन्च के साथ कंपनी मास-मार्केट फैमिली स्कूटर सेगमेंट में कदम रखेगी।

कंपनी के अनुसार, नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को पूरी तरह इन-हाउस रिसर्च और इंजीनियरिंग के जरिए विकसित किया गया है। इसे भारतीय परिवारों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक डिजाइन और बेहतर उपयोगिता के साथ तैयार किया गया है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल स्कूटर के तकनीकी फीचर्स या स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है।

यह नया मॉडल कंपनी के मौजूदा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करेगा, जिसमें Simple One परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर और हाल ही में पेश किया गया Simple Ultra शामिल है। कंपनी के अनुसार, Simple Ultra एक बार चार्ज करने पर 400 किमी (IDC) तक की रेंज देने का दावा करता है।

सिंपल एनर्जी (Simple Energy)  का कहना है कि यह नया फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी की विकास रणनीति का अगला चरण है। इसके जरिए कंपनी भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में व्यापक ग्राहक वर्ग तक पहुंच बनाने और अपनी मौजूदगी को मजबूत करने का लक्ष्य रखती है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities