Fresh Bus ने शुरू की बेंगलुरु-हैदराबाद ईवी बस सर्विस

Fresh Bus ने शुरू की बेंगलुरु-हैदराबाद ईवी बस सर्विस

Fresh Bus ने शुरू की बेंगलुरु-हैदराबाद ईवी बस सर्विस
फ्रेश बस ने 600 किमी से ज्यादा लंबे बेंगलुरु-हैदराबाद रूट पर अपनी पहली लॉन्ग-हॉल इलेक्ट्रिक बस सर्विस शुरू की है।

भारत की इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बस कंपनी फ्रेश बस ने लॉन्ग-हॉल सेगमेंट में विस्तार करते हुए बेंगलुरु-हैदराबाद रूट पर अपनी पहली लंबी दूरी की इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की है। 600 किलोमीटर से अधिक लंबे इस रूट के जरिए कंपनी दक्षिण भारत में एक स्केलेबल इलेक्ट्रिक इंटरसिटी नेटवर्क तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

इस रूट पर बसों के लिए अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग हॉल्ट की सुविधा दी जाएगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा के दौरान बसों को कम समय में चार्ज किया जा सकेगा। Fresh Bus के अनुसार, कंपनी इस रूट और भारत में इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस संचालन में पहली बार इस तरह की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग तकनीक तैनात कर रही है। यात्रा के दौरान यात्रियों को आराम और रिफ्रेश होने के लिए मिड-हॉल्ट की सुविधा भी मिलेगी।

फ्रेश बस इस रूट पर 13.5 मीटर लंबी ऑल-स्लीपर एसी  इलेक्ट्रिक बसें चलाएगी। इन बसों में 39 स्लीपर बर्थ होंगी। यात्रियों को एर्गोनॉमिक एसी स्लीपर बर्थ के साथ साफ और सैनिटाइज्ड बेडशीट, तकिया और कंबल, रीडिंग लाइट, चार्जिंग पॉइंट, कॉम्प्लिमेंट्री स्नैक बॉक्स और पानी की बोतल जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

सुरक्षा के लिए बसों में फायर एक्सटिंग्विशर, स्पीड-गवर्न्ड ऑपरेशन, इमरजेंसी एग्जिट और हैमर, पूरे वाहन में CCTV कैमरे और बस कैप्टन के लिए अल्कोहल चेक जैसी सुविधाएं शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इंटरसिटी बस यात्रा में अब कीमत के साथ-साथ आराम, सुरक्षा, समय की पाबंदी और बेहतर ट्रैवल एक्सपीरियंस भी महत्वपूर्ण हो रहे हैं।

कंपनी के अनुसार, पूरी क्षमता पर बेंगलुरु-हैदराबाद सर्विस से हर महीने करीब 18,000 यात्रियों को यात्रा कराने का लक्ष्य है। फ्रेश बस (Fresh Bus) शुरुआत में करीब 80% ऑक्यूपेंसी का लक्ष्य रख रही है, जिसे परिचालन के स्थिर होने पर लगभग 90% तक पहुंचाने की उम्मीद है। कंपनी के मौजूदा रूट्स पर भी ऑक्यूपेंसी मिड-टू-हाई 80% के स्तर पर बनी हुई है।

फ्रेश बस के फाउंडर और सीईओ सुधाकर चिर्रा ने कहा कि बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच मजबूत यात्री मांग इस रूट को कंपनी के लॉन्ग-हॉल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी विस्तार के लिए उपयुक्त बनाती है। कंपनी का लक्ष्य इस मॉडल के जरिए भारत के अन्य हाई-डिमांड कॉरिडोर पर इलेक्ट्रिक लॉन्ग-डिस्टेंस बस सेवाओं को बढ़ाना है।

फ्रेश बस (Fresh Bus) के अनुसार, कंपनी वर्तमान में 13 रूट्स पर संचालन कर रही है और अब तक 25.6 लाख यात्रियों को सेवा दे चुकी है। कंपनी बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच आगे और रूट्स शुरू करने की भी योजना बना रही है। बेंगलुरु और हैदराबाद सर्विस के टिकट फ्रेश बस ऐप और वेबसाइट के साथ-साथ प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों (OTAs) के जरिए बुक किए जा सकेंगे।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities