Gemini मॉडल्स से एंटरप्राइज AI को बढ़ावा देगा HCLTech

Gemini मॉडल्स से एंटरप्राइज AI को बढ़ावा देगा HCLTech

Gemini मॉडल्स से एंटरप्राइज AI को बढ़ावा देगा HCLTech
एचसीएलटेक ने एंटरप्राइज में एजेंटिक AI अपनाने को तेज करने के लिए गूगल क्लाउड के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी का विस्तार किया है।

आईटी सेवा कंपनी एचसीएलटेक (HCLTech) ने एंटरप्राइज स्तर पर एजेंटिक AI अपनाने में तेजी लाने के लिए Google Cloud के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने की घोषणा की है। इस सहयोग के तहत HCLTech, जेमिनी एंटरप्राइज (Gemini Enterprise) और जेमिनी (Gemini) मॉडल्स का उपयोग कर वैश्विक ग्राहकों के लिए कस्टम AI एजेंट विकसित करेगा। साथ ही Google Workspace के माध्यम से सहयोग और सुरक्षा क्षमताओं को भी मजबूत किया जाएगा, जिससे कंपनियों को स्केलेबल और AI-ड्रिवन डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में मदद मिलेगी।

कंपनी के अनुसार, Gemini-सक्षम समाधान एंटरप्राइज सिस्टम, वर्कफ्लो और निर्णय प्रक्रिया में AI को एकीकृत करेंगे, जिससे नए बाजार अवसर खुलेंगे, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और संचालन दक्षता में सुधार होगा। HCLTech द्वारा विकसित कई AI एजेंट पहले से ही Google Cloud Marketplace पर उपलब्ध हैं। यह विस्तारित सहयोग अब एक संरचित कार्यक्रम के रूप में काम करेगा, जिसका उद्देश्य ग्राहकों के लिए GenAI और Agentic AI को तेजी से अपनाने में मदद करना है।

इस साझेदारी के प्रमुख फोकस क्षेत्रों में सॉल्यूशन इनोवेशन, एजेंटिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE), Gemini Experience Zones और टैलेंट डेवलपमेंट शामिल हैं। आईटी सेक्टर में हाल के समय में बड़े पैमाने पर छंटनी के बीच HCLTech का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में अपने Google Cloud-प्रमाणित कर्मचारियों की संख्या 12,000 से बढ़ाकर 35,000 से ज्यादा करना है।

एचसीएलटेक (HCLTech) के सीटीओ और हेड ऑफ इकोसिस्टम्स विजय गुंटूर ने कहा कि यह सहयोग दोनों कंपनियों की साझा दृष्टि को मजबूत करता है, जिसका उद्देश्य एंटरप्राइज को उनके व्यावसायिक लक्ष्यों के अनुरूप AI अपनाने में मदद करना है। वहीं Kevin Ichhpurani ने कहा कि एचसीएलटेक (HCLTech) अपने इंडस्ट्री समाधानों के माध्यम से जेमिनी एंटरप्राइज (Gemini Enterprise) को ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचा रहा है और अपने AI विशेषज्ञता के साथ एंटरप्राइज के लिए प्रोडक्शन-रेडी AI एजेंट उपलब्ध करा रहा है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities