Pocket FM ने AI-आधारित कंटेंट क्रिएशन को तेज़ करने के लिए OpenAI के साथ साझेदारी की

Pocket FM ने AI-आधारित कंटेंट क्रिएशन को तेज़ करने के लिए OpenAI के साथ साझेदारी की

Pocket FM ने AI-आधारित कंटेंट क्रिएशन को तेज़ करने के लिए OpenAI के साथ साझेदारी की
ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Pocket FM ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने अपने कंटेंट इकोसिस्टम में AI टूल्स लागू करने के लिए OpenAI के साथ सहयोग किया है।


इस साझेदारी के तहत Pocket FM अपने कई कामकाजी सिस्टम में OpenAI के APIs को जोड़ेगा। इसका उद्देश्य कंटेंट बनाने और प्रोडक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर को तेज़ करना है, जिससे उसके लगभग 3 लाख क्रिएटर्स के समुदाय को फायदा मिलेगा। वहीं Pocket FM ने बताया कि उसके प्लेटफॉर्म पर 1 लाख से ज्यादा AI-आधारित ऑडियो सीरीज़ मौजूद हैं। साथ ही AI से बनाए गए टाइटल्स सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला सेगमेंट बन रहे हैं, जो हर महीने औसतन लगभग 30% की दर से बढ़ रहा है।

Pocket FM के,को-फाउंडर (प्रोडक्ट, टेक और AI) प्रतीक दीक्षित ने कहा,“Pocket FM में AI हमारी हर प्रक्रिया का आधार है। OpenAI के साथ यह सहयोग हमारे AI विज़न को अगले स्तर पर ले जाता है। OpenAI के APIs को हमारे कंटेंट इंफ्रास्ट्रक्चर और क्रिएटर इकोसिस्टम के साथ जोड़कर हम एक ऐसा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बना रहे हैं, जहां दुनिया के किसी भी कोने में बैठा एक क्रिएटर अकेले ही कंटेंट बना सकता है, उसे प्रकाशित कर सकता है और लाखों श्रोताओं तक पहुंच सकता है, वह भी एक प्रोफेशनल स्टूडियो जैसी गुणवत्ता और निरंतरता के साथ। यही असली मायने में स्टोरीटेलिंग का लोकतंत्रीकरण है।”

वहीं OpenAI के इंटरनेशनल मैनेजिंग डायरेक्टर Oliver Jay ने कहा,“Pocket FM यह दिखा रहा है कि AI कैसे क्रिएटर्स को अपनी कहानियों को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने में मदद कर सकता है। यह सहयोग OpenAI की तकनीक को उनके क्रिएटर इकोसिस्टम में लाता है, जिससे कंटेंट बनाना, लोकलाइजेशन और वितरण तेज़ हो सके। यह एक अच्छा उदाहरण है कि AI किस तरह रचनात्मक अवसरों को बढ़ा सकता है, जबकि मानव रचनात्मकता को केंद्र में रखता है।”

हाल के महीनों में कई भारतीय स्टार्टअप्स ने भी OpenAI के साथ साझेदारी की है और Pocket FM भी अब उसी सूची में शामिल हो गया है।

उदाहरण के लिए, MakeMyTrip ने हाल ही में OpenAI के साथ मिलकर AI-आधारित ट्रैवल डिस्कवरी को बेहतर बनाने और यूज़र्स के ट्रैवल से जुड़े सवालों को समझने के लिए काम शुरू किया है। इसके तहत MakeMyTrip अपने ऐप में नए AI फीचर्स जोड़ने के लिए OpenAI के APIs का उपयोग करेगा।

इसी तरह JioHotstar भी अपने प्लेटफॉर्म में ChatGPT-आधारित वॉयस डिस्कवरी और ज्यादा स्मार्ट AI फीचर्स लाने के लिए OpenAI को इंटीग्रेट कर रहा है। OpenAI केवल यूज़र प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि वह एंटरप्राइज सेक्टर में भी अपने सहयोग बढ़ा रहा है।

इस दिशा में OpenAI ने Tata Consultancy Services (TCS) के साथ भी साझेदारी की है। इसे “मल्टी-डायमेंशनल स्ट्रैटेजिक AI पार्टनरशिप” बताया गया है, जिसके तहत दोनों कंपनियां मिलकर AI इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करेंगी। कंपनियों के अनुसार, TCS की HyperVault यूनिट और OpenAI मिलकर भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेंगी। इसकी शुरुआत 100 मेगावॉट क्षमता वाले इंफ्रास्ट्रक्चर से होगी, जिसे आगे बढ़ाकर 1 गीगावॉट तक किया जा सकता है।

इस सहयोग के माध्यम से TCS और OpenAI भारतीय और वैश्विक कंपनियों को AI-आधारित समाधान उपलब्ध कराएंगे। साथ ही TCS अपने ग्राहकों को OpenAI के उन्नत AI प्लेटफॉर्म को लागू करने, इंटीग्रेट करने और बड़े स्तर पर इस्तेमाल करने में मदद करेगा।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities