NxtGen Datacenter & Cloud Technologies ने दुनिया के पहले डायमंड-कूल्ड NVIDIA GPU सर्वर तैनात किए हैं, जो भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा सेंटर की दक्षता को लगभग 15% तक बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण तकनीकी उन्नयन है।
Diamond Cooling® तकनीक उच्च तापमान वाले डेटा सेंटर में GPU की क्षमता को ~15% तक बढ़ाती है, और NxtGen को स्वदेशी AI इंफ्रास्ट्रक्चर में अग्रणी बनाती है।
NxtGen ने दुनिया के पहले NVIDIA H200 GPU सर्वर को Akash Systems की पेटेंटेड Diamond Cooling® तकनीक के साथ तैनात करने की घोषणा की है। यह उपलब्धि NxtGen को अगली पीढ़ी के AI इंफ्रास्ट्रक्चर में अग्रणी बनाती है, जिससे ज्यादा कंप्यूट डेंसिटी, बेहतर ऊर्जा दक्षता और एंटरप्राइज AI वर्कलोड के लिए कम कुल लागत सुनिश्चित होती है।
Diamond Cooling® समाधान, जिसे Akash Systems ने विकसित किया है, मौजूदा एयर और लिक्विड कूलिंग सिस्टम के साथ काम करने के लिए बनाया गया है। यह थर्मल थ्रॉटलिंग को खत्म करता है और GPU को लगातार उच्च प्रदर्शन देने में सक्षम बनाता है, जिससे उच्च तापमान वाले वातावरण में लगभग 15% अधिक प्रभावी कंप्यूट आउटपुट मिलता है। यह बड़े AI फैक्ट्रियों के लिए महत्वपूर्ण लाभ है।
भारत जैसे गर्म क्षेत्रों में AI डेटा सेंटर के लिए इसका मतलब है कि FLOPs प्रति वाट बेहतर होते हैं, PUE (Power Usage Effectiveness) बढ़ता है और प्रति रैक पूंजी दक्षता में सुधार होता है।
NxtGen के एमडी औग सीईओ ए.एस. राजगोपाल ने कहा, “हम भारत का सबसे उन्नत स्वदेशी AI इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं। Diamond-Cooled NVIDIA H200 सर्वर से प्रति वाट और प्रति रैक ज्यादा उपयोगी कंप्यूट मिलेगा। इससे संरचनात्मक दक्षता बढ़ती है और हम ग्राहकों को बेहतर प्रदर्शन देने के साथ लंबी अवधि में लागत कम कर सकते हैं।”
डायमंड सबसे अधिक हीट कंडक्टिव (ताप संचालक) सामग्री है, जो तांबे की तुलना में पांच गुना तेजी से गर्मी निकाल सकता है। पहले इसे अंतरिक्ष उपग्रहों में उपयोग किया गया था। अब यह तकनीक AI सर्वरों को 50°C (122°F) तक के तापमान में भी अधिकतम प्रदर्शन बनाए रखने में सक्षम बनाती है, जबकि सामान्य डेटा सेंटर का तापमान 75-85°F होता है।
डायमंड-कूल्ड सर्वरों की मुख्य विशेषताएं:
GPU हॉटस्पॉट तापमान लगभग 5°C कम - भारी AI ट्रेनिंग और इनफेरेंस के दौरान स्थिर प्रदर्शन।
FLOPs प्रति वाट में लगभग 15% सुधार - बिजली की खपत के हिसाब से ज्यादा कंप्यूट।
उपयोगी कंप्यूट आउटपुट में लगभग 15% वृद्धि - थर्मल थ्रॉटलिंग खत्म होने से GPU की उत्पादकता बढ़ती है।
50°C तक थ्रॉटल-फ्री संचालन - गर्म क्षेत्रों में भी प्रदर्शन में गिरावट नहीं।
Diamond Cooling® को GPU क्लस्टर में शामिल करके NxtGen तीन प्रमुख लक्ष्यों पर काम कर रहा है:
बड़े पैमाने पर ऊर्जा दक्षता - बेहतर PUE और कम बिजली खपत।
उच्च AI कंप्यूट डेंसिटी - अधिक टोकन आउटपुट और लगातार GPU उपयोग।
कुल स्वामित्व लागत (TCO) में कमी - प्रति सर्वर पूंजी दक्षता बढ़ाना।
Akash Systems के, को फाउंडर और CEO डॉ. फेलिक्स एजेकम ने कहा, “Diamond Cooling® AI इंफ्रास्ट्रक्चर की दो बड़ी चुनौतियों, ऊर्जा और पूंजी दक्षता का समाधान है। 15% अधिक प्रभावी GPU कंप्यूट एक बड़ा बदलाव है। NxtGen के साथ इस विश्व-प्रथम तैनाती में हमें गर्व है।”
सरकार, BFSI, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल एंटरप्राइज में AI के बढ़ते उपयोग के साथ, इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रदर्शन एक महत्वपूर्ण रणनीतिक अंतर बन गया है। NxtGen का AI प्लेटफॉर्म NVIDIA, AMD और Intel की GPU आर्किटेक्चर को एक साथ जोड़ता है, जिससे एंटरप्राइज को बेहतर मॉडल होस्टिंग वातावरण, सुरक्षित डेटा स्टोरेज और पूर्ण अनुपालन मिलता है।
अत: यह तैनाती भारत में सबसे उच्च प्रदर्शन, ऊर्जा-कुशल और आसानी से विस्तार योग्य AI फैक्ट्री इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के NxtGen के लक्ष्य को और मजबूत करती है।