भारत में स्वदेशी AI इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देंगे Turiyam AI और NTT

भारत में स्वदेशी AI इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देंगे Turiyam AI और NTT

भारत में स्वदेशी AI इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देंगे Turiyam AI और NTT
Turiyam AI और NTT Global Data Centers ने हाई-परफॉर्मेंस AI इन्फरेंस इंफ्रास्ट्रक्चर होस्ट करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। यह कदम भारत में स्वदेशी (Sovereign) AI इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को और मजबूत करेगा।


Turiyam AI, जो भारत की एक अग्रणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंप्यूट समाधान कंपनी है, इसने NTT Global Data Centers के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इस समझौते के तहत Turiyam के नए AI इन्फरेंस सर्वर, NTT के विश्वस्तरीय डेटा सेंटर में स्थापित किए जाएंगे और वहीं से संचालित होंगे।इस सहयोग के माध्यम से Turiyam AI भारत की कंपनियों के लिए तेज, ऊर्जा-कुशल और सुरक्षित AI इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराएगा, जिससे वे बड़े स्तर पर AI एप्लिकेशन चला सकें।

भारत तेजी से बढ़ते AI बाजारों में से एक बन रहा है। यहां लोकल और सुरक्षित AI प्रोसेसिंग की मांग बढ़ रही है। कंपनियां अब AI मॉडल को वास्तविक कामों में इस्तेमाल करना चाहती हैं। Turiyam AI द्वारा अपने एडवांस सर्वर को NTT GDC के भरोसेमंद प्लेटफॉर्म पर होस्ट करना ग्राहकों को आसान और सुरक्षित तरीके से AI सॉल्यूशन लागू करने का अवसर देगा।

बड़े स्तर पर AI तैनाती की नई दिशा

अब कंपनियां केवल बड़े भाषा मॉडल (LLMs) को ट्रेन करने से आगे बढ़कर उन्हें असली काम में उपयोग कर रही हैं। ऐसे में Inference-as-a-Service की जरूरत बढ़ गई है। Turiyam AI के विशेष सर्वर “इन्फरेंस” चरण के लिए बनाए गए हैं, जहाँ मॉडल भविष्यवाणी करते हैं और लाइव डेटा प्रोसेस करते हैं। ये सर्वर सामान्य हार्डवेयर की तुलना में अधिक तेज और कम बिजली खपत वाले हैं।

तैनाती की मुख्य विशेषताएं:

कम विलंब (Low-Latency) प्रदर्शन:
NTT GDC के डेटा सेंटर में Turiyam के सर्वर होने से इमेजिंग, वीडियो, ऑडियो और भाषा मॉडल जैसे रियल-टाइम AI एप्लिकेशन में तेज परिणाम मिलेंगे।

सस्टेनेबल कंप्यूट:
NTT GDC की नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता और Turiyam के ऊर्जा-कुशल सर्वर मिलकर AI संचालन का कार्बन फुटप्रिंट कम करेंगे।

एंटरप्राइज-स्तरीय सुरक्षा:
NTT GDC की मजबूत फिजिकल और साइबर सुरक्षा के कारण AI इन्फरेंस के दौरान उपयोग किए जाने वाले संवेदनशील डेटा सुरक्षित रहेंगे।

स्केलेबिलिटी:
कंपनियां छोटे पायलट प्रोजेक्ट से बड़े वैश्विक स्तर तक आसानी से विस्तार कर सकेंगी, क्योंकि NTT GDC के डेटा सेंटर कई स्थानों पर मौजूद हैं।

NTT Global Data Centers के इंडिया मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक बाजपेयी ने कहा, “हम Turiyam AI को भारत में अगली पीढ़ी के AI इन्फरेंस को बढ़ावा देने में सहयोग करने के लिए उत्साहित हैं। Turiyam के AI हार्डवेयर और NTT GDC के सुरक्षित व सस्टेनेबल डेटा सेंटर मिलकर रियल-टाइम AI इनोवेशन के लिए मजबूत आधार तैयार करते हैं।”

Turiyam AI के फाउंडर और सीईओ संचयन सिन्हा ने कहा, “हमारा लक्ष्य AI इन्फरेंस को तेज और आसान बनाना है। NTT Global Data Centers के साथ साझेदारी से हमें अपने हार्डवेयर को विश्व-स्तरीय सुविधाओं में स्थापित करने का अवसर मिलेगा। इससे हमारे ग्राहकों को अधिकतम अपटाइम और सबसे कम लेटेंसी के साथ अपने महत्वपूर्ण AI कार्य चलाने में मदद मिलेगी।”


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities