यह प्रोग्राम खासतौर पर उन अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है, जो तेजी से बदलते वैश्विक बिजनेस माहौल में अपनी लीडरशिप स्किल्स को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इस प्रोग्राम की खास बात है कि, इसमें शामिल डेनमार्क में इंटरनेशनल इमर्शन है, जिसे Danish Consortium for Academic Craftsmanship के सहयोग से तैयार किया गया है। यह तीन दिन का मॉड्यूल प्रतिभागियों को सस्टेनेबिलिटी, इनोवेशन और गवर्नेंस के स्कैंडिनेवियन मॉडल को समझने और उन्हें अपने काम में लागू करने का अवसर देता है।
छठे बैच की घोषणा एक कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर समीर के. श्रीवास्तव (निदेशक, IIM अमृतसर) ने की, जिसमें वार्तिका दत्ता और अन्य वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य भी मौजूद थे। इस मौके पर संस्थान ने बदलती तकनीक और वैश्विक चुनौतियों के अनुसार प्रोफेशनल्स को तैयार करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
प्रोफेसर समीर के. श्रीवास्तव ने कहा कि यह प्रोग्राम केवल मैनेजमेंट की पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य ऐसे लीडर्स तैयार करना है जो जटिल परिस्थितियों को समझकर सही निर्णय ले सकें। इसमें इंटरनेशनल एक्सपोजर, प्रैक्टिकल लर्निंग और मजबूत अकादमिक ढांचे का संतुलन रखा गया है।
यह प्रोग्राम ब्लेंडेड लर्निंग फॉर्मेट में संचालित होता है, जिसमें ऑनलाइन क्लासेस के साथ अमृतसर में तीन ऑन-कैंपस मॉड्यूल और डेनमार्क में एक इंटरनेशनल इमर्शन शामिल है। डेनमार्क में यह अनुभव प्रतिभागियों को सस्टेनेबल बिजनेस, इनोवेशन और गवर्नेंस के वास्तविक मॉडल से रूबरू कराता है। इस कोर्स में कुल 750 घंटे से अधिक की पढ़ाई होती है, जिसमें लाइव ऑनलाइन सेशन और ऑफलाइन लर्निंग दोनों शामिल हैं। इसमें आईटी, कंसल्टिंग, बैंकिंग, फाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग और पब्लिक सेक्टर जैसे विभिन्न क्षेत्रों के 3 से 15 साल के अनुभव वाले प्रोफेशनल्स भाग लेते हैं।
छह टर्म में चलने वाले इस प्रोग्राम में शुरुआत बेसिक विषयों जैसे मार्केट, एनालिटिक्स और मैनेजमेंट से होती है, और बाद में स्ट्रैटेजी, ट्रांसफॉर्मेशन और लीडरशिप जैसे एडवांस टॉपिक्स पढ़ाए जाते हैं। इसके अलावा प्रतिभागी मार्केटिंग, फाइनेंस, एचआर, ऑपरेशंस, स्ट्रैटेजी और आईटी जैसे क्षेत्रों में स्पेशलाइजेशन भी चुन सकते हैं।
अमृतसर में ऑन-कैंपस मॉड्यूल के दौरान वर्कशॉप, इंडस्ट्री इंटरैक्शन और सीनियर लीडर्स के साथ चर्चा जैसे अनुभव भी दिए जाते हैं। वहीं, डेनमार्क इमर्शन में वैल्यू, इनोवेशन और बिजनेस मॉडलिंग जैसे विषयों पर फोकस किया जाता है। यह प्रोग्राम TimesPro के इंटरएक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित किया जाता है, जहां पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल एप्लिकेशन पर भी जोर दिया जाता है। मूल्यांकन असाइनमेंट, परीक्षा, प्रोजेक्ट और स्ट्रैटेजिक सिमुलेशन के आधार पर किया जाता है।
इस प्रोग्राम में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को IIM अमृतसर एडमिशन टेस्ट (IAAT) देना होता है। इसके अलावा वे CAT, GRE या GMAT के स्कोर भी जमा कर सकते हैं। कोर्स पूरा करने पर प्रतिभागियों को IIM अमृतसर का एलुमनाई स्टेटस दिया जाता है, जिससे वे एक बड़े प्रोफेशनल नेटवर्क का हिस्सा बन जाते हैं।